महाराष्ट्र में BJP को मिलने वाला है एक और नया साथी, राज ठाकरे से मिले भाजपा नेता

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टियों के बीच गठजोड़ जारी है। इसी बीच भाजपा के मुंबई प्रमुख आशीष शेलार ने सोमवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की है।

सूत्रों के मुताबिक, आशीष शेलार ने राज ठाकरे से लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए के साथ हाथ मिलाने का आग्रह किया है। माना जा रहा है कि, बीजेपी और मनसे आगामी लोकसभा चुनाव साथ में लड़ सकते हैं।

BJP Mumbai chief Ashish Shelar met Maharashtra Navnirman Sena president Raj Thackeray

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई बीजेपी चीफ आशीष शेलार ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को यह सुझाव भाजपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में हुई चर्चा के बाद दिया। जहां महाराष्ट्र के नेताओं ने भी यही सुझाव दिया था। चूंकि मनसे भी भाजपा की तरह हिंदुत्व विचारधारा में विश्वास करती है, इसलिए बीजेपी नेता गठबंधन के लिए इच्छुक हैं।

इस बैठक के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द राज ठाकरे महायुति के साथी बन सकते है। इस गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही राज ठाकरे को दिल्ली बुलाया जा सकता है। वो यहां बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

राज ठाकरे की पार्टी की मुंबई में पकड़ है, क्योंकि एमएनएस को चुनावों में लगभग 7 से 8 प्रतिशत वोट मिलते हैं। इसलिए, अगर एनडीए उन्हें अपने साथ लाने में सफल होता है, तो इससे मुंबई में बीजेपी को मदद मिलेगी।

बीजेपी और एमएनएस दोनों के नेता गठबंधन को लेकर खुलकर तो नहीं बोल रहे हैं। लेकिन बयान के जरिए लगातार गठबंधन के संकेत दे रहे हैं कि समय आने पर सब कुछ होगा। आशीष शेलार ने कहा कि आज उनकी राज ठाकरे से चर्चा हुई लेकिन सही समय पर सही बातें कही जाएंगी। राजनीतिक मीटिंग होती रहती है, अगर कुछ भी होगा तो देवेंद्र फडणवीस बोलेंगे।

वहीं एमएनएस के प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने कहा कि राज ठाकरे और आशीष शेलार अच्छे दोस्त हैं और वे नियमित रूप से मिलते रहते हैं। इसलिए इसमें ज्यादा कुछ नहीं समझा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+