BJP MLC के चाचा की हत्या: पत्नी गिरफ्तार, आरोपी के साथ था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

पुलिस ने महाराष्ट्र भाजपा एमएलसी योगेश तिलेकर के चाचा सतीश वाघ की पत्नी को उनकी हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि पत्नी का दूसरे आरोपी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इसलिए दोनों ने मिलकर सतीश वाघ की हत्या की।

उन्होंने कहा कि मृतक सतीश वाघ की पत्नी मोहिनी ने अपने प्रेमी से अपने पति की हत्या करने को कहा था और चार लोगों को उसकी हत्या की सुपारी दी गई थी। 55 वर्षीय वाघ का 9 दिसंबर को पुणे जिले में अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।

BJP MLC uncle Death

कैसे हुई थी भाजपा एमएलसी योगेश तिलेकर के चाचा सतीश वाघ की हत्या?

पुलिस ने बताया कि पत्नी और अन्य आरोपियों को पुणे शहर के हडपसर इलाके में शेवालवाड़ी चौक के पास कार में डाल दिया गया और जिले के पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर यवत के पास उनकी हत्या कर दी गई, जो अपहरण की जगह से लगभग 40 किलोमीटर दूर है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) शैलेश बलकावड़े ने कहा, "मोहिनी वाघ (48) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया, क्योंकि सबूतों से पता चला कि वह अपने पति की हत्या की साजिश में शामिल थी। जांच में पता चला है कि मोहिनी ने अपने पूर्व किराएदार अक्षय जावलकर (29) से अपने पति की हत्या करने को कहा था। इसके अनुसार जावलकर ने हत्या को अंजाम देने के लिए चार अन्य लोगों को 5 लाख रुपये की सुपारी दी।"

उन्होंने कहा, "जावलकर का परिवार कई सालों तक वाघ के किराएदार रहा। वहां रहने के दौरान अक्षय और मोहिनी के बीच संबंध बन गए।" जांच के दौरान पता चला कि जब सतीश वाघ को अपनी पत्नी के विवाहेतर संबंध के बारे में पता चला, तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद जावलकर परिवार कहीं और चला गया, लेकिन अक्षय और मोहिनी संपर्क में रहे।

पुलिस ने कहा कि वाघ इस मुद्दे पर मोहिनी के साथ मारपीट करता था। मोहिनी वाघ और जावलकर के अलावा पुलिस ने अब तक पवन श्यामसुंदर शर्मा (30), नवनाथ अर्जुन गुरसाले (31), विकास सीताराम शिंदे (28) और आतिश जाधव को इस मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मोहिनी वाघ को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+