'बेचारा बच्चा...', धनंजय मुंडे के इस्तीफे पर भाजपा नेता बहन पंकजा मुंडे ने दिया बड़ा बयान
Dhananjay Munde: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार (4 मार्च) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। उनके इस्तीफे के बाद, भाजपा नेता और धनंजय मुंडे की चचेरी बहन पंकजा मुंडे ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
बता दें बीड सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के मास्टरमाइंड वाल्मीकी कराड धनंजय मुंडे के सहयोगी और करीबी है। कराड की सरपंच के शव के साथ हंसते हुए फोटो वायरल होने के बाद मुंडे को सीएम फडणवीस और अजित पवार के आदेश पर ये इस्तीफा देना पड़ा।

मुंडे के इस्तीफे के इस मामले में इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र में जमकर राजनीति गरमाई है, विपक्षी पार्टियां और मराठा संगठन मुंडे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वहीं अब भाजपा नेता और धनंजय मुंडे की चचेरी बहन पंकजा मुंडे ने ऐसा बयान दिया है जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।
पंकजा मुंडे ने धनंजय मुंडे के इस्तीफे पर क्या कहा?
पंकजा मुंडे ने कहा "धनंजय मुंडे का इस्तीफा पहले ही आ जाना चाहिए था। हम उनके पद छोड़ने के फैसले का हम सभी स्वागत करते हैं। यह मामला कुछ समय से चल रहा था। वह बेचारा बच्चा (सरपंच संतोष देशमुख) जान से चला गया । मेरे पास अभी पूरी जानकारी नहीं है। हालांकि मुझे ये पता चला है कि संतोष देशमुख का एक वीडियो वायरल हुआ है।"
पंकजा मुंडे ने फिर दिखाई तल्खी
बता दें पंकजा मुंडे और धनंजय मुंडे के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता लंबे समय से चली आ रही है, दोनों एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं। हालांकि, पिछले 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती दिखी थी, लेकिन, मंगलवार को पंकजा ने एक बार फिर धनंजय मुंडे के प्रति अपना विरोधी रुख जताया।
पंकजा मुंडे से धनंजय ने लिया था हार का बदला
धनंजय मुंडे परली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम गोपीनाथ मुंडे के भाई पंडित अन्ना मुंडे के बेटे हैं। राजनीतिक मोर्चे पर धनंजय 2014 के चुनाव में अपनी चचेरी बहन पंकजा मुंडे से हार गए थे। फिर उन्होंने 2019 में फिर से चुनाव लड़ा और पंकजा को हराने में कामयाब रहे।
धनंजय मुंडे ने इस बैठक के बाद दिया इस्तीफा
सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिक कराड के नाम आने के बाद धनंजय मुंडे ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले डिप्टी सीएम अजित पवार ने सोमवार रात (3 मार्च) देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर देशमुख हत्या मामले में सीआईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट पर चर्चा की थी। इसी मुलाकात के दौरान फडणवीस ने मुंडे से इस्तीफा मांगा था। इस घटना से पहले भी मुंडे पर कई आरोप लग चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications