Bhokar Election Result: महाराष्‍ट्र के पूर्व CM की बेटी Sreejaya Chavan ने रचा इतिहास? चौंका रहा चुनाव परिणाम

Bhokar Election Result News: महाराष्‍ट्र विधानसभा सभा चुनाव 2024 में पूर्व सीएम अशोक चव्‍हाण की बेटी श्रीजया चव्‍हाण ने इतिहास रच दिया। श्रीजया चव्‍हाण का भोकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनना लगभग तय है। 23 नवंबर को हुई मतगणना में भोकर सीट पर 25 में से 14 राउंड में भाजपा श्रीजया ने 27035 की लीड बना रखी है। श्रीजया को कुल 74155 वोट मिले हैं जबकि 47120 वोट लेकर कांग्रेस के कमद कोंधेकर दूसरे स्‍थान पर हैं।

श्रीजया चव्‍हाण कांग्रेस के दिग्‍गज नेता महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री शंकरराव चव्‍हाण की पोती व पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक चव्‍हाण की बेटी हैं। अशोक चव्‍हाण लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। अब विधानसभा चुनाव 2024 बेटी को भाजपा की टिकट दिलवा दी। अभी अशोक चव्‍हाण भाजपा के राज्‍यसभा सांसद हैं।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Next CM: देवेंद्र फडणवीस या एकनाथ शिंदे कौन होगा महाराष्‍ट्र का अगला मुख्‍यमंत्री?

BHOKAR Assembly Constituency Results

यह भी पढ़ें- Sreejaya Chavan: महाराष्‍ट्र चुनाव इतिहास बदलने उतरीं श्रीजया, जिसे पूर्व CM बाप-दादा ने हराया,उसे ये जिताएगी

भोकर विधानसभा चुनाव इतिहास (Bhokar Vidhan Sabha Election History)

महाराष्‍ट्र के नांदेड़ जिले का भोकर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है। भाजपा यहां पर कभी खाता ही नहीं खोल सकी है। साल 1952 से लेकर 2019 तक के भोकर विधानसभा चुनाव में सिर्फ दो बार निर्दलीय जीते। बाकी हमेशा ही कांग्रेस उम्‍मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

श्रीजया चव्‍हाण के पिता व माता दोनों रहे भोकर विधायक

भोकर विधानसभा क्षेत्र का पहला चुनाव 1952 में श्रीजया के दादा शंकरराव चव्‍हाण ने जीता। शंकरराव चव्‍हाण 1978 तक लगातार विधायक रहे। पिछले चुनाव 2019 में श्रीजया के पिता अशोक चव्‍हाण ने जीते। इससे पहले साल 2014 में श्रीजया की मां अमीता चव्‍हाण व साल 2009 में अशोक चव्‍हाण ने जीत दर्ज की।

अशोक चव्‍हाण ने छोड़ दी भोकर विधायकी

महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्‍हाण ने साल 2024 की शुरआत में कांग्रेस और भोकर की विधायकी छोड़ दी। भाजपा ज्‍वाइन करके राज्यसभा सांसद बन गए। इसी वजह से 12 फरवरी 2024 से भोकर सीट खाली पड़ी थी। अब यहां से चव्‍हाण की परिवार की तीसरी पढ़ी श्रीजया भाजपा उम्‍मीदवार है, जिसे कांग्रेस को हराकर यहां इतिहास बदलना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+