Maharashtra Next CM: देवेंद्र फडणवीस या एकनाथ शिंदे कौन होगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री?
Who will be Maharashtra Next CM: महाराष्ट्र में चल रही चुनावी महासंग्राम का आज शनिवार को अंत हो गया है। इस बार के चुनावी महासंग्राम में भाजपा वाले महायुति गठबंधन के सामने विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) बुरी तरह धराशायी हो चुका है।
महाराष्ट्र चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना के एकनाथ शिंदे के गुट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार के गुट से बना यह गठबंधन 288 में से 222 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है। जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) जिसमें कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी शामिल है वो बुरी तरह से शिक्स्त खा चुका है। महायुति की जीत के बाद ये सवाल उठने लगा है कि महाराष्ट्र का नेतृत्व कौन करेगा, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा?

गौरतलब है कि महायुति गठबंधन ने बिना सीएम का चेहरा घोषित किए चुनाव लड़ा है लेकिन सीएम की रेस में मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार तीनों शामिल हैं।
वहीं इस बार के चुनाव परिणाम में महायुति गठबंधन में शामिल 126 सीटों पर जीत हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी साबित होती नजर आ रही है। ऐसे में महायुति में शामिल तीनों पार्टियों में सर्वाधिक सीटें जीतने के कारण मुख्यमंत्री पद का दावा करने के लिए भाजपा एक मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है।
फडणवीस या एकनाथ शिंदे कौन संभालेगा सीएम की कुर्सी?
भाजपा की प्रचार रणनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के कारण देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद के लिए अग्रणी उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं। फडणवीस के नेतृत्व कौशल और चुनाव के चेहरे ने भाजपा को पिछले और इस चुनाव ने बड़ी जीत दिलाई है। ऐसे में देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना तय माना जा रहा है। फिर भी, एकनाथ शिंदे एक दुर्जेय चुनौती बने हुए हैं क्योंकि इस चुनाव परिणाम से लगता है कि उनके प्रतिनिधित्व वाली पिछली महायुति सरकार को जनता ने पसंद किया।
सीएम के चेहरे को लेकर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?
महायुति की जीत के बाद जहां देवेंद्र फडणवीस ने कहा ये"मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है।"
सीएम के चेहरे पर क्या बोले एकनाथ शिंंदे?
महायुति सरकार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस प्रश्न के जवाब में एकनाथ शिंदे ने कहा "सीएम पद पर निर्णय सामूहिक होगा, जिसमें गठबंधन सहयोगियों के विचारों को ध्यान में रखा जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications