Maharashtra: कांग्रेस ने अमरावती विधायक सुलभा खोडके को पार्टी से निकाला, चुनाव से पहले क्‍यों मिली ये सजा?

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने दशहरें के दिन बड़ा कदम उठाया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अमरावती की विधायक सुलभा खोडके को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी के हितों के खिलाफ मानी जाने वाली गतिविधियों में उनकी संलिप्तता के कारण की गई।

खासकर चुनावों से पहले ये निर्णय पार्टी के सदस्यों के बीच अनुशासन और एकता बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए लिया है। इस कदम को सभी पार्टी सदस्यों के लिए एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि अनुशासनहीनता और पार्टी की छवि और उद्देश्यों के लिए हानिकारक कार्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Amravati MLA Sulabha Khodke

कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नेता नाना पटोले ने एक बयान जारी कर कहा पार्टी विरोधी गतितिवधियों में शामिल होने के कारण निलंबन किया गया है। यह निर्णय महाराष्ट्र के पार्टी प्रभारी रमेश चेन्निथला के निर्देशों के बाद लिया गया। पटोले ने बताया कि पार्टी के हितों के खिलाफ सदस्य के कार्यों के बारे में कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

अजित पवार की एनसीपी में हो सकती हैं शामिल

अटकलें लगाई जा रही है कि कांग्रेस से निलंबित की गई विधायक सुलभा खोडके अपने पति के कारण उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के प्रमुख सहयोगी के माध्यम से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से निकटता से जुड़ी हुई हैं और अजीत पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट में शामिल हो सकती हैं।

मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एनसीपी के भीतर उनके संबंध, विशेष रूप से अजीत पवार के साथ, उन्हें उनके राजनीतिक खेमे में शामिल होने में मदद कर सकते हैं। महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें-वर्षों से हमें हल्‍के में लिया,अब बैलेट बॉक्‍स से बदला लेने का समय, दशहरे पर राज ठाकरे की दहाड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+