Bangladesh Link In Nagpur Violence: बांग्लादेश ने नागपुर में फैलाई हिंसा, 140 से अधिक पोस्ट की हुई पहचान

Bangladesh Link In Nagpur Violence: नागपुर में हुए हिंसा के बाद से मामले की जांच जारी है। पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई तेज की हुई है। इसी दौरान महाराष्ट्र साइबर विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 140 से अधिक पोस्ट और वीडियो की पहचान की है। जिनमें आपत्तिजनक सामग्री थी और जिनका उद्देश्य साम्प्रदायिक अशांति फैलाना था।

इसमें से अधिकतर सोशल मीडिया अकाउंट बांग्लादेश से संचालित किए जा रहे थे। जिसके जरिए भड़काऊ पोस्ट किए गए। जो दंगे में फ्यूल का काम किया।

Bangladesh Link In Nagpur Violence

बांग्लादेश से किए जा रहे थे पोस्ट

प्राथमिक जांच से पता चला है कि जिन वीडियो के जरिए लोगों को भड़काया गया,वे कथित रूप से बांग्लादेश से पोस्ट किए गए थे। इस तरह के वीडियो पोस्ट फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और यूट्यूब पर अपलोड किए गए थे। जिसने लोगों को भड़काने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें Nagpur Violence: 'नागपुर हिंसा और दंगा सोची-समझी साजिश', महाराष्‍ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा दावा

84 लोग गिरफ्तार, 10 एफआईआर दर्ज

वहीं महाराष्ट्र पुलिस ने अब तक नागपुर हिंसा के आरोप में 84 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता फहीम खान और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के आठ कार्यकर्ता शामिल हैं। इसके अलावा, हिंसा को लेकर 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Take a Poll

कैसी भड़की हिंसा?

दरअसल, 17 मार्च को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के लगभग 200 से 250 सदस्य नागपुर के महल क्षेत्र में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए थे, जो औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान अपवाह उड़ी की प्रदर्शन के दौरान धर्म ग्रंथ को जलाया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया।

ये भी पढ़ें Nagpur Violence: कौन है नागपुर हिंसा का मुख्य आरोपी फहीम शमीम खान? पुलिस FIR में सामने आया नाम

हिंसा की आग में नागपुर

इस अफवाह के बाद महल और हंसपुरी इलाके में उपद्रव की कुछ घटना सामने आई। देखते ही देखते हंसा पुरी क्षेत्र में हिंसा भड़क गई, अज्ञात व्यक्तियों ने दुकानों को तोड़ दिया वाहनों को आग लगा दी और पत्थरबाजी की। इसके बाद शहर के कई इलाकों में हिंसा की आग फैल गई। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+