Aishwarya Thackeray: कौन हैं ठाकरे परिवार के ऐश्वर्य? जो राजनीति नहीं फिल्मी दुनिया में धमाल मचाने को तैयार
Who is Aishwarya Thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति से लेकर देश की सियासत तक अपना दबदबा रखने वाला ठाकरे परिवार भले ही सत्ता से दूर हैं, लेकिन कभी मुंबई में सिर्फ बाला साहेब ठाकरे का ही राज चलता था। वो बाला साहेब, जिनके एक इशारे पर चहकती मुंबई सन्नाटे में बदल जाती थी।
हालांकि बाल ठाकरे के निधन के बाद उनकी राजनीति और पार्टी शिवसेना को उनके बेटे उद्धव और पोते आदित्य ने आगे बढ़ाया है। इसके अलावा भतीजे राज ठाकरे ने भी बाला साहेब की साफ झलक दिखती है, लेकिन इसी परिवार का एक सदस्य ऐसा भी, जिनको राजनीति नहीं बल्कि फिल्मों में रुचि है।

ऐश्वर्य ठाकरे तलाश कर रहे नई जमीन
जी हां, आपने सही सुना है, जो बॉलीवुड मुंबई के मातोश्री में लाइन लगाकर कभी खड़ा रहता था। अब उसी बॉलीवुड में ठाकरे परिवार की तीसरी पीढ़ी अपना करियर तलाश कर रही है। यहां बात हो रही है स्मिता ठाकरे और जयदीप ठाकरे के बेटे ऐश्वर्य ठाकरे की।
राजनीति में बिल्कुल नहीं दिलचस्पी
यह जरूरी नहीं कि 'मातोश्री' में जन्म लेने वाले हर बच्चा राजनीति से जुड़े, ऐसा इसलिए की अब बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य फिल्मी दुनिया में कदम रखने की तैयारी में हैं। ऐश्वर्य की दिलचस्पी राजनीति में बिल्कुल नहीं है। ऐसे में ठाकरे जैसे पावरफुल परिवार से होने के बावजूद वो अपनी अलग जगह तलाश रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्य ने करीब 5 साल का वक्त फिल्मों के सेट पर बिताए हैं।
उन्होंने असिस्टेंट का काम किया है। इसके अलावा अच्छे डांसर भी हैं। बताया जा रहा हैं कि ऐश्वर्य की फिल्मों, म्यूजिक और आर्ट्स में काफी दिलचस्पी है, जिसके चलते उन्होंने अपना लंबा वक्त फिल्मों को समझने में खपाया है।
जयदेव और स्मिता ठाकरे के बेटे ऐश्वर्य
बता दें कि बाल ठाकरे के दूसरे बेटे जयदेव से स्मिता ठाकरे की दूसरी शादी हुई थी। ऐसे में स्मिता और जयदेव के ऐश्वर्य बेटे हैं। ऐश्वर्य की मां स्मिता ठाकरे खुद फिल्म प्रोड्यूसर और सोशल एक्टिविस्ट हैं।
ऐश्वर्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके एक से बढ़कर एक शानदार फोटोशूट्स देख सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने कई डांस वीडियो भी डाली हुई है। वो कमाल के डांसर हैं और उनकी डांस स्किल्स किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। इतना ही नहीं उनकी फिटनेस भी देखने लायक है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई थिएटर कर चुके ऐश्वर्य संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजी राव मस्तानी' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि ऐश्वर्य जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार उनका बॉलीवुड डेब्यू बड़ा लॉन्च हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications