बदला पूरा...देवेंद्र फडणवीस के हाथ में रिवॉल्वर, मुंबई में किसने जगह-जगह लगा दिए पोस्टर?
Badlapur encounter Posters: महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव से पहले बदलापुर केस के आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस एनकाउंटर में मौत मामले पर जमकर राजनीति शुरू हो चुकी है। बदालपुर के स्कूल में दो बच्चियों का यौन शोषण करने वाले के आरोपी अक्षय शिंदे की मौत पर मचे बवाल के बीच मुंबई में सुबह- सुबह एक पोस्टर जगह-जगह नजर आया, जिसने सबका ध्यान खींचा है।
ये पोस्टर मुंबई के बांद्रा, कला नगर समेत शहर कई स्थानों पर नजर आ रहे है। इस पोस्टर अभियान के जरिए यह संदेश लोगों में पहुंचाया जा रहा है कि पुलिस एनकाउंटर न्यायोचित था और प्रतिशोध का एक रूप था।

बदला पुरा... डिप्टी सीएम के हाथ में पिस्तौल
ये पोस्टर इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हाथ में पिस्तौल लिए नजर आ रहे हैं और पोस्टर में बड़े शब्दों में लिखा है बदला पुरा...
किसने लगाए ये पोस्टर?
हालांकि बैनरों पर किसी राजनीतिक दल या नेता का नाम नहीं है, फिर भी रिवॉल्वर से लैस एक योद्धा के रूप में देवेंदे फडणवीस का चित्रण अभियान में भाजपा समर्थकों की भागीदारी का संकेत देता है।
इस्तीफे की उठी थी मांग
बता दें बदलापुर के स्कूल में अगस्त महीने में नर्सरी कक्षा की दो बच्चियों का कथित तौर पर सफाईकर्मचारी अक्षय शिंदे ने यौन उत्पीड़न किया था। इसघटना के बाद गुस्साएं बदलापुर के लोग सड़कों पर उतर आए थे और ट्रेन तक रोक डाली थी। वहीं राजनीतिक दलों ने इस घटना पर जमकर राजनीति शुरू कर दी थी। यहां तक कि देवेंद्र फडणवीस के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफे तक की मांग कर डाली थी।
बदलापुर पुलिस एनकाउंटर पर विपक्ष हुआ हमलावर
वहीं दो बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी अक्षय शिंदे का पुलिस ने मुठभेड़ में एनकाउंटर कर दिया है तब राजनीतिक हस्तियां इस कार्रवाई पर महाराष्ट्र की महायुति सरकार को घेर कर सियासत कर रहे हैं।
शिवसेना उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मुठभेड़ के तरीके की आलोचना की, उन्होंने सुझाव दिया कि यह गहरे मुद्दों को छिपाने का प्रयास है। इसके विपरीत, शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता श्रीकांत शिंदे ने विपक्ष की गहरी निराशा पर टिप्पणी की, यहां तक कि आरोपियों के लिए शोक सभा आयोजित करने की भी संभावना जताई।












Click it and Unblock the Notifications