Baba Siddique Case: मुंबई की MCOCA कोर्ट में 27 आरोपियों पर तय हुए आरोप, अब खत्म होगा लॉरेंस बिश्नोई का गेम?
Baba Siddique Case: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 27 आरोपियों पर आरोप तय हुए हैं। विशेष मकोका (MCOCA) अदालत ने औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को कोर्ट में चार्ज फ्रेमिंग की प्रक्रिया शुरू हुई।
बचाव पक्ष के वकील अजिंक्य मिरगल ने बताया कि अभी तक किसी भी आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा, 'आज चार्ज तय करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। कुल 27 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है, जिनमें से लगभग 15 आरोपी आज अदालत में पेश हुए। हम अब तक 11 आरोपियों की ओर से पेश हो चुके हैं।' इस चर्चित हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

Baba Siddique Case: मकोका की धाराएं जोड़ी गईं
- पुलिस के अनुसार, यह मामला संगठित अपराध से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें MCOCA की धाराएं जोड़ी गई हैं।
- जांच एजेंसियों का दावा है कि हत्या की साजिश सुनियोजित तरीके से रची गई थी और इसमें कई शार्प शूटर व आपराधिक गिरोहों के लोग शामिल थे।
- कोर्ट में पेश दस्तावेजों के मुताबिक आरोपियों के पास से अवैध हथियार, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य अहम सबूत बरामद किए गए हैं।
Baba Siddique Case: अगली सुनवाई में पेश होंगे सभी आरोपी
अदालत ने सभी आरोपियों को अगली सुनवाई में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। अभियोजन पक्ष का कहना है कि उनके पास पर्याप्त डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्य मौजूद हैं, जिनसे आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होती है। वहीं बचाव पक्ष का तर्क है कि कई आरोपियों को गलत तरीके से फंसाया गया है और जांच में कई खामियां हैं। मुंबई की राजनीति में चर्चित रहे बाबा सिद्दीकी की हत्या ने पूरे राज्य को हिला दिया था। इस केस को लेकर सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क हैं और सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में गवाहों के बयान और सबूतों की जांच के बाद मुकदमे की दिशा और स्पष्ट होगी।












Click it and Unblock the Notifications