''मैं डरता किसी से नहीं हूं सिवाय', औरंगजेब वाले बयान पर जमानत मिलने पर अबू आजमी ने जानें क्या-क्या कहा?
Aurangzeb Row: महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को बुधवार को औरंगजेब पर दिए गए विवादित बयान को लेकर अदालत से जमानत मिल चुकी है। मुगल शासक की तारीफ करने के बाद अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया था और उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी लेकि आखिरका अबू आजमी को कोर्ट ने जमानत दे दी है।
अदालत से जमानत मिलने के बाद सपा विधायक अबू आजमी ने एस बार फिर खुलकर अपनी बात मीडिया के सामने रखते हुए सफाई दी है। इसके साथ ही वर्तमान महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार की कार्रवई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बड़ा बयान दे डाला है।

औरंगजेब को लेकर अबू आजमी ने क्या दिया था बयान?
बता दें सपा विधायक ने दो सप्ताह पहले एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ थी। औरंगजेब को कुशल शासक कहा था और कहा था कि औरंगजेब की छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ लड़ाई शासन और सत्ता की थी, हिंदू-मुस्लिम की लड़ाई नहीं थी। औरंगजेब के शासन में भारत सोने की चिडि़या वाला देश कहलाता था। इसके अलावा अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के बारे में क्रूर शासक होने के दावे किए जा रहे, ये सच नहीं है।
अबू आजमी के इस बयान के बाद महाराष्ट्र में बवला मच गया और अबू आजमी को महाराष्ट्र विधासनसभा सत्र से निलंबित कर दिया गया इतना ही नहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अबू आजमी के गिरफ्तारी किए जाने की भी कही थी।
जमानत मिलने के बार क्या बोले अबू आजमी?
वहीं बुधवार को अब कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सपा विधायक अबू आजमी ने कहा
मुझे अपना कोर्ट में बयान दर्ज करवाने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये कोई मामला ही नहीं है। मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, मेरे खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई ना हो इसलिए मैंने अग्रिम जमानत के लिए अपील की थी और मुझे आज जमानत मिल चुकी है। अब मुझे तीनों दिनों में एक बार आकर केवल हस्ताक्षर करने होंगे।
मुझे आतंकवादी तक कहा गया
अबू आजमी ने कहा मैं डरा हुआ हूं,मैंने कुछ किया भी नहीं और मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई। यहां तक कि मुझे आतंकवादी तक कहा गया और मुझे पूरे बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है।
अबू आजमी बोले- मैं किसी से डरता नहीं हूं, मैं केवल...
अबू आजमी के द्वारा एक दिन पहले लिखी गई पोस्ट को लेकर जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या आपने डर कर छत्रपति साहूजी महाराज की तारीफ करते हुए पोस्ट लिखी? इस पर अबू आजमी बोले आप मेरे पुराने रिकार्ड उठाकर देख लो मैं अब तक कई बार छत्रपति साहूजी महाराज की प्रशंसा कर चुका हूं। इसके साथ ही अबू आजमी ने कहा 'मैं किसी से डरता नहीं हूं, मैं केवल अल्लाह से डरता हूं।"
#WATCH | Mumbai: After appearing before the Police over his controversial statement about Aurangzeb, Samajwadi Party MLA Abu Azmi says, " ...I am not There is no need to record statement, there is no case...FIR had been registered against me...I took anticipatory bail. I got the… pic.twitter.com/3MZPbUNf1H
— ANI (@ANI) March 12, 2025












Click it and Unblock the Notifications