Maharashtra Poll 2024: रामदास अठावले ने महायुति में इतनी सीटों की कर दी डिमांड, बढ़ाई भाजपा की टेंशन
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तारीख का ऐलान होते ही दोनों गठबंधन में शामिल राजनीति पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर डिमांड तेज हो चुकी है। अब एनडीए सरकार में शामिल केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (ए) के नेता रामदास अठावले ने अपनी पार्टी के लिए महायुति गठबंधन में सीटों की मांग कर दी है।
बता दें महायुति में शामिल भाजपा, शिंदे शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के बीच सीटों का बंटवारे को लेकर अभी खुलासा नहीं हुआ है। वहीं एनडीए गठबंधन में शामिल महायुति गठबंधन में अठावले ने बड़ी संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ने की डिमांड रखकर समस्या बढ़ा दी है।

अठावले ने कर दी इतनी अधिक सीटों की डिमांड
अठावले ने खुलासा किया कि डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें आरपीआई (ए) के लिए 21 सीटों का अनुरोध किया गया था, जिसमें से उन्हें आठ से दस सीटें मिलने की उम्मीद थी।
अठावले ने मीडिया से बात करते हुए बुधवार को कहा "मैंने चंद्रशेखर बावनकुले और देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर 21 सीटों की मांग की है और हमें 8-10 सीटें मिलनी चाहिए। देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वे देंगे..." अठावले ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि आरपीआई (ए) आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका चाहता है, जो एक मजबूत प्रतिनिधित्व की उनकी इच्छा को रेखांकित करता है।
हम महायुति के साथ बने रहेंगे
अठावले ने महाराष्ट्र सरकार में आरपीआई (ए) की भूमिका के महत्व पर जोर देते हुए चुनाव जीतने पर कैबिनेट पदों और महत्वपूर्ण सरकारी जिम्मेदारियों की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी के लिए सरकार में प्रमुख भूमिका की हाल ही में की गई घोषणा शासन में उनकी अपेक्षित भागीदारी की शुरुआत मात्र है। अठावले ने आत्मविश्वास से कहा "हम महायुति के साथ बने रहेंगे।
इसके साथ ही रामदास अठावले ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के आलोचना करते हुए मजाक उड़ायाऔर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। लोकप्रिय लाडली बहना योजना सहित विभिन्न सफल नीतियों और निर्णयों के लिए महायुति सरकार की तारीफ की।
#WATCH | On Maharashtra Assembly elections, President, Republican Party of India (Athawale), Dr.Ramdas Athawale says, "I have written to Chandrashekhar Bawankule and Devendra Fadnavis demanding 21 seats. We should get 8-10 seats. Devendra Fadnavis has said that they will give… pic.twitter.com/v7zB8mnsCL
— ANI (@ANI) October 16, 2024












Click it and Unblock the Notifications