Antilia Row: संजय राउत ने सचिन वाझे को बताया ईमानदार ऑफिसर, NIA को लेकर कही बड़ी बात
मुंबई। मुकेश अंबानी के घर के सामने स्कार्पियो गाड़ी में मिले विस्फोटक मामले में शनिवार रात एनआईए ने सचिन वाझे को अरेस्ट कर लिया है लेकिन इस मामले पर अब सियासत गर्मा गई है। शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने कहा है कि सचिन वाझे एक ईमानदार ऑफिसर हैं। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और मुझे यकीन है कि बहुत जल्द सच सामने आएगा, मुझे नहीं लगता कि इस बारे में किसी सेंट्रल टीम की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि हम एनआईए का सम्मान करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि एटीएस और मुंबई पुलिस इस मामले कीं जांच करने में सक्षम है।
Recommended Video

इससे पहले शिवसेना के मुखपत्र सामना में भी पार्टी ने एनआईए को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी की ओर से लिखा गया है कि एंटलिया मामले की जांच NIA को इसलिए दी गई है ताकि राज्य सरकार पर दवाब बनाया जा सके, केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है, जो कि सही संकेत नहीं है, ये पूरी तरह से गलत है।
12 घंटे की पूछताछ के बाद सचिन वाझे हुए गिरफ्तार
गौरतलब है कि शनिवार रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर एनआईए के अधिकारियों ने मुंबई में पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को गिरफ्तार किया था, इससे पहले करीब 12 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई थी। स्कॉर्पियो का इस्तेमाल करने के लिए उनका नाम सामने आया था। दरअसल अंबानी के घर के पास से जो स्कार्पियो बरामद हुई है, उसका मालिक मनसुख हिरेन को बताया गया है, जिनकी संदिग्ध हालातों में मौत हुई है। उनकी पत्नी ने सचिन वाझे पर अपने पति के मर्डर का आरोप लगाया है और कहा है कि उनकी कार घटना के कुछ दिनों पहले ही चोरी हो गई थी।
उम्मीद है कि जल्द ही सच सामने आएगा: देशमुख
इस मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का भी बयान सामने आया है, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के सामने स्कार्पियो गाड़ी में जो जिलेटिन पाई गई थी उसकी और मनसुख हिरेन के हत्या की जांच एनआईए और एटीएस कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही सच सामने आएगा और जो भी सत्य उजागर होगा, उस पर तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications