Amrita Fadnavis ने मेसी के साथ सेल्फी लेते हुए कर दी ऐसी हरकत, ट्रोल हुई CM की पत्नी,लोग कर रहे भद्दे कमेंट
Amrita fadnavis lionel messi selfie controversy: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस अपनी खूबसूरती और स्टाइल के कारण काफी पसंद की जाती है। सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में अमृता फडणवीस के फालोअर्स और फैंस हैं। लेकिन रविवार को मुंबई के स्टेडियम में फुटबॉल चैंपियन मेसी के कार्यक्रम में अमृता फडणवीस ने ऐसी हरकत कर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। यूजर्स उन पर भद्दे कमेंट कर रहे हैं।
दरसअल, महाराष्ट्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने और राज्य में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए फडणवीस सरकार ने 'प्रोजेक्ट महादेव' की शुरूआत की। प्रोजेक्ट महादेव' का लक्ष्य 2026 तक महाराष्ट्र से ओलंपिक में अधिक स्वर्ण पदक प्राप्त करना और 2034 फीफा विश्व कप के लिए राज्य के खिलाड़ियों को तैयार करना है। इस शानदार पहल का शुभारंभ मेसी की मौजूदगी में किया गया।

इस समारोह कार्यक्रम में महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद थी। इसी दौरान वर्ल्ड चैंपियन मेसी के साथ सेल्फी लेने के बाद अमृता फडणवीस विवादों के घेरे में आज चुकी है। सेल्फी लेते समय उनकी एक हरकत के कारण लोग उनको भला-बुरा कह रहे हैं।
मेसी संग सेल्फी लेने च्वींगम चबाते हुए पहुंचीं अमृता फडणवीस
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो क्लिप में अमृता फडणवीस अपने फोन से फुटबॉलर मेसी के पास जाकर सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। पहली फोटो लेने के बाद उन्हें फोटो पसंद नहीं आई तो उन्होंने दोबारा मेसी के पास जाकर एक के बाद कई सेल्फी क्लिक की।
बार-बार सेल्फी लेने के कारण मेसी भी परेशान नजर आ रहे हैं। अमृता फडणवीस जब मेसी के साथ सेल्फी लेने पहुंची तो वो च्युइंग गम चबा रही थी और मुंह चलाते हुए सेल्फी कर रही थीं, सीएम की पत्नी की ये हरकत लोगों को गुस्सा आ गया है।

'इस औरत ने महाराष्ट्र की इज्जत हमेशा कम की है'
च्युइंग गम चबाते-चबाते महान फुटबॉलर मेसी के साथ सेल्फी लेने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स नाराजगी जताते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इस औरत ने महाराष्ट्र की इज्जत हमेशा कम की है। एक यूजर ने लिखा, इस व्यवहार से मेसी परेशान हुए होंगे, और यह हरकत भारत को वैश्विक मंच पर बेइज्जत और ट्रोल करवाती है।
Amruta Fadnavis looking so irritating & ridiculous with that chewing gum and showing so much attitude while taking selfie twice. De Paul and Messi were literally laughing at her 😭😭 pic.twitter.com/nHAqDik2C5
— sohom (@AwaaraHoon) December 14, 2025
"भारी शर्मिंदगी" का सामना कराया है
एक यूजर ने लिखा अमृता फडणवीस ने अपने व्यवहार से महाराष्ट्र और भारत को "भारी शर्मिंदगी" का सामना कराया है। वहीं एक यूजर ने लिखा च्युइंग गम चबाते हुए सेल्फी लेना "बेवजह की अकड़" है। एक यूजर ने लिखा अपने आप को महारानी समझती है। संस्कार की कमी है और कुछ नहीं।
"सीएम की पत्नी है तो क्या कुछ भी करेंगी?"
वहीं कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि मेसी के साथ बार-बार सेल्फी लेने का मौका उन्हें इस लिए मिला क्योंकि वो महाराष्ट्र सीएम की पत्नी हैं। लोग कह रहे हैं सीएम की पत्नी है तो क्या कुछ भी करेंगी?एक यूजर ने सवाल किया कि कोलकाता में फैंस जो अपनी महीने भर की सैलरी टिकट पर खर्च करके मेसी को देखने पहुंचे थे वो उनकी एक झलक देखने को तरस गए। वहीं एक और यूजर ने लिखा आम फैंस पैसे खर्च करके भी नहीं देख पाए और जहाँ आम लोग पैसे देकर भी मेसी को ठीक से नहीं देख पाए, वहीं उन्हें सीएम की पत्नी होने के नाते सीधे सेल्फी मौका मिल गया।

सीएम की पत्नी गणपति विजर्सन के समय भद्दी ड्रेस के कारण हुईं थीं ट्रोल
ये पहला मौका नहीं हैं जब सीएम पत्नी अमृता फडणवीस ट्रोलर्स के निशाने पर आई हैं, इससे पहले गणेश विसर्जन 2025 के अगले ही दिन मुंबई में समुद्र किनारे की सफाई के लिए क्लीनिंग ड्राइव की अगुवाई अमृता फडणवीस ने की, जिसमें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान अमृता अपने भद्दें ड्रेसअप के कारण ट्रोल हुई थीं। उन्होंने स्किल टाइट ट्रैक पेंट और शर्ट बहुत ही बेहूदा लग रहा था। गणपति विजर्सन के समय अच्छी पहल करने के बावजूद अमृता फडणवीस की अपनी ड्रेस के कारण काफी फजीहत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications