Ajit Pawar Net Worth: अरबों की संपत्ति और 28 कैरेट का हीरा! 5 साल में 50 करोड़ बढ़ी थी अजित पवार की दौलत
Ajit Pawar Net Worth: 28 जनवरी 2026 की सुबह महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक बड़ी और चिंताजनक खबर लेकर आई। बारामती एयरपोर्ट पर एनसीपी (NCP) प्रमुख और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के समय हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विमान का संतुलन बिगड़ने से वह क्रैश-लैंड हुआ। PTI की रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) का निधन हो गया है।
महाराष्ट्र की सियासत में अपनी बेबाक बयानबाजी और प्रशासनिक पकड़ के लिए मशहूर अजित पवार (Ajit Pawar) संपत्ति के मामले में भी काफी रसूखदार थे। चुनाव आयोग को दिए गए MyNeta (ADR) के नवीनतम हलफनामे के मुताबिक, अजित पवार की दौलत में पिछले पांच वर्षों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी हुई। साल 2019 में जहां उनकी संपत्ति करीब 75 करोड़ के आसपास थी, वहीं 2024-25 तक यह आंकड़ा 124 करोड़ को पार कर चुका है।

दिलचस्प बात यह है कि अजित पवार ने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा कृषि भूमि, कमर्शियल रियल एस्टेट और शेयर बाजार में निवेश किया है। केवल अजित ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार (Ajit Pawar Wife Sunetra Pawar) भी करोड़ों की मालकिन हैं। राजनीति के साथ-साथ बिजनेस और खेती से होने वाली करोड़ों की कमाई ने उन्हें राज्य के सबसे अमीर नेताओं की फेहरिस्त में शामिल कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash LIVE: बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार समेत 6 यात्रियों का निधन
Ajit Pawar Property: संपत्ति का पूरा गणित, 124.55 करोड़ का साम्राज्य
अजित पवार (Ajit Pawar Assets) द्वारा चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 124.55 करोड़ रुपये से अधिक है। इस संपत्ति का विवरण कुछ इस प्रकार है:
चल संपत्ति (Movable Assets): उनके पास करीब 26.60 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें कैश, बैंक बैलेंस और निवेश शामिल है।
अचल संपत्ति (Immovable Assets): अचल संपत्ति (जमीन-मकान) की कीमत लगभग 97.94 करोड़ रुपये आंकी गई है।
बैंक बैलेंस और कैश: उनके विभिन्न बैंक खातों में 6.81 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जमा है।
Ajit Pawar Investment: शेयर बाजार में निवेश
अजित पवार ने अपनी कमाई को सुरक्षित रखने के बजाय उसे बढ़ाने पर जोर दिया है। उनके हलफनामे की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी संपत्ति होने के बावजूद उनके पास कोई LIC या जीवन बीमा पॉलिसी नहीं है। हालांकि, उन्होंने विभिन्न कंपनियों के बॉन्ड्स, शेयर्स और म्यूचुअल फंड्स में करोड़ों रुपये निवेश किए हैं।
Ajit Pawar Car Collection: गाड़ियों का काफिला, लग्जरी कारों के साथ ट्रैक्टर भी
अजित पवार के पास वाहनों का एक विविध कलेक्शन है। जहां उनके पास शहर में घूमने के लिए Toyota Camry, Honda CRV और Honda Accord जैसी प्रीमियम कारें हैं, वहीं उनके पास खेती और व्यवसाय से जुड़े 3 ट्रेलर और एक ट्रैक्टर भी मौजूद है। यह उनके कृषि प्रधान बिजनेस बैकग्राउंड को दर्शाता है।
पत्नी सुनेत्रा पवार के पास है भारी निवेश (Sunetra Pawar Net Worth)
संपत्ति के मामले में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार भी पीछे नहीं हैं। हलफनामे के अनुसार:
- सुनेत्रा पवार की कुल संपत्ति 127.6 करोड़ रुपये है, जो अजित पवार की निजी संपत्ति से भी थोड़ा अधिक है।
- उनके पास 1.19 करोड़ रुपये के सोने, चांदी और हीरे के आभूषण हैं, जिसमें 28 कैरेट का हीरा भी शामिल है।
- उनके पास करीब 58 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
कर्ज और देनदारी का ब्यौरा
संपत्ति के साथ-साथ अजित पवार पर देनदारियां भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन पर और उनके परिवार पर कुल 21.39 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसमें व्यक्तिगत लोन और बैंकों से लिया गया व्यावसायिक कर्ज शामिल है।
आय के मुख्य स्रोत
अजित पवार ने अपनी आय का मुख्य जरिया खेती (Agriculture) और व्यवसाय (Business) को बताया है। बारामती, पुणे और कटेवाड़ी जैसे इलाकों में उनकी करोड़ों की कृषि भूमि और गैर-कृषि संपत्तियां मौजूद हैं, जो लगातार उनकी नेट वर्थ में इजाफा कर रही थी।
ये भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार का प्लेन क्रैश! महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग के वक्त हादसा












Click it and Unblock the Notifications