Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन! महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग के वक्त हादसा
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार का निजी विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक, अजित पवार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती पहुंच रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, महाराष्ट्र में लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी अजित पवार की मौत हो गई। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की थी या किसी गंभीर तकनीकी खराबी के चलते यह खेत में जा गिरा, लेकिन मौके की भयावहता को देखते हुए प्रशासनिक अलमला अलर्ट मोड पर है।

घटनास्थल से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। पूरे विमान में भीषण आग लगी हुई है और आसमान में काला धुआं साफ देखा जा सकता है। क्रैश इतना जबरदस्त था कि विमान के चीथरे उड़ गए हैं और वह पूरी तरह जलकर राख हो चुका है।
Ajit Pawar Plane Crash: कितने बजे हुआ हादसा?
आज बुधवार सुबह करीब 8:40 से 8:45 बजे के बीच अजित पवार का चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मुंबई से बारामती आ रहा विमान रनवे पर उतरते समय अपना संतुलन खो बैठा और एक खेत में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विमान रनवे 11 के पास पहुंचते ही अचानक डगमगाया और बड़े धमाके के साथ जमीन पर गिर गया।
Ajit Pawar Plane Crash: निजी विमान से कहां जा रहे थे अजित पवार?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित पवार आगामी जिला परिषद चुनावों के लिए एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने अपने गृह क्षेत्र बारामती जा रहे थे। उन्हें वहां चार जनसभाओं को संबोधित करना था। क्रैश इतना भीषण था कि विमान के जमीन से टकराते ही उसमें जोरदार धमाका हुआ और वह आग के गोले में तब्दील हो गया। घटनास्थल से आई तस्वीरों में पूरे विमान को जलकर राख होते देखा जा सकता है। डीजीसीए (DGCA) के मुताबिक, 16 साल पुराना यह 'बॉम्बार्डियर लीयरजेट 45' विमान दिल्ली की कंपनी 'वीएसआर' (VSR) का था।
Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार के साथ विमान में कौन कौन था?
सूत्रों के अनुसार, विमान में अजित पवार सहित चालक दल और सुरक्षाकर्मी मिलाकर कुल 5 लोग सवार थे और इस हादसे में सभी की जान चली गई है। मरने वालों में:
- अजित पवार (उपमुख्यमंत्री)
- कैप्टन सुमित कपूर (पायलट, जिन्हें 16,000 घंटे का अनुभव था)
- शांभवी पाठक (को-पायलट)
- एक पीएसओ (PSO) और एक अटेंडेंट शामिल हैं।
गौरतलब है कि अजित पवार मंगलवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ कैबिनेट कमेटी की एक अहम बैठक में भाग लिया था। हादसे के बाद अजित पवार की पहचान उनकी घड़ी और कपड़ों के जरिए की गई, क्योंकि विमान पूरी तरह राख हो चुका था।
- राजकीय शोक: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। राज्य की सभी सरकारी इमारतें पर तिरंगा आधा झुका रहेगा।
- जांच के आदेश: केंद्र सरकार ने 'विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो' (AAIB) को हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती रिपोर्ट में दुर्घटना का कारण 'लो विजिबिलिटी' (कम दृश्यता) और खराब मौसम बताया जा रहा है।
- पवार परिवार में शोक: खबर मिलते ही शरद पवार, सुप्रिया सुले और परिवार के अन्य सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। पूरे महाराष्ट्र में एनसीपी कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर है और बारामती में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications