Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ajit Pawar Funeral: अजित पवार पंचतत्व में विलीन, बेटे पार्थ ने दी मुखाग्नि,आंसुओं का उमड़ा जनसैलाब

Ajit Pawar Funeral LIVE: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित समर्थकों और राजनीतिक नेताओं की भारी भीड़ ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि बुधवार को महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन क्रैश हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया था। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Ajit Pawar Funeral LIVE

LIVE Feed
Jan 29, 2026, 12:19 PM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE: अजित पवार पंचतत्व में विलीन

Ajit Pawar Funeral LIVE: अजित पवार पंचतत्व में विलीन, बेटे पार्थ ने दी मुखाग्नि,आंसुओं का उमड़ा जनसैलाब
Jan 29, 2026, 12:15 PM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE:राजकीय सम्मान के साथ अजित पवार का अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है।
Jan 29, 2026, 12:13 PM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE:सतारा में किया गया PSO का अंतिम संस्कार

अजीत पवार के PSO का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सतारा में किया गया।
Jan 29, 2026, 11:57 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE: एक्टर रितेश देशमुख अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

एक्टर रितेश देशमुख बारामती में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
Jan 29, 2026, 11:52 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE: CM देवेंद्र फडणवीस ने अजीत पवार को पुष्पांजलि अर्पित की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।
Jan 29, 2026, 11:51 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE: नितिन गडकरी ने अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि दी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बारामती में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
Jan 29, 2026, 11:37 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE:मैं माली परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त करती हूं-शाइना एनसी

दुर्भाग्यपूर्ण चार्टर प्लेन के क्रू मेंबर पिंकी माली के शोक संतप्त परिवार से मिलने के बाद, शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा, "आज पूरा महाराष्ट्र अजित दादा के लिए शोक मना रहा है, और यह स्वाभाविक है। लेकिन मैं माली परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त करती हूं। पिंकी माली हमारे कार्यकर्ताओं के सामने बड़ी हुई थीं। उन्हें श्रद्धांजलि देने के अलावा, यह भी देखा जाना चाहिए कि हम फ्लाइट अटेंडेंट, पायलट और सभी एयरलाइंस को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं ताकि ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों..."
Jan 29, 2026, 11:36 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE: विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में हो रहा है अजित पवार का अंतिम संस्कार

विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड से ड्रोन विजुअल्स, जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
Jan 29, 2026, 11:29 AM IST

Ajit Pawar: बारामती पहुंची DGCA और फॉरेंसिक टीम

Ajit Pawar Plane Crash: बारामती पहुंची DGCA और फॉरेंसिक टीम, ब्लैक बॉक्स से खुलेंगे तबाही के राज
Jan 29, 2026, 11:29 AM IST

Ajit Pawar: DGCA के हाथ लगा विमान Learjet 45 का Black Box

Ajit Pawar के क्रैश प्लेन Learjet 45 का ब्लैक बॉक्स मिला, क्या होता है ये Black Box और कैसे करता है काम?
Jan 29, 2026, 11:28 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE: अजित पवार के बेटे पार्थ-जय निभा रहे हैं अंतिम संस्कार की रस्में

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे, पार्थ और जय, बारामती में अपने पिता की अंतिम संस्कार की रस्में निभाते हुए।
Jan 29, 2026, 11:26 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
Jan 29, 2026, 11:15 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE:राजकीय सम्मान के साथ अजित पवार की विदाई

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के पार्थिव शरीर पर लिपटा राष्ट्रीय ध्वज, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार से पहले उनके बेटे जय पवार को सौंप दिया गया।
Jan 29, 2026, 11:07 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश बारामती पहुंचे

आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश बारामती में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
Jan 29, 2026, 11:06 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE: श्मशान घाट पहुंचे अमित शाह, फडणवीस और शिंदे

श्मशान घाट पहुंचे अमित शाह, फडणवीस और शिंदे, बारामती में गूंजे 'अजित दादा अमर रहें' के नारे, थोड़ी देर में अंतिम संस्कार।
Jan 29, 2026, 10:47 AM IST

Ajit Pawar: काटेवाड़ी का क्या है Pawar Family से कनेक्शन?

Ajit Pawar का काटेवाड़ी में क्यों हो रहा है अंतिम संस्कार? क्या है Pawar Family से कनेक्शन?
Jan 29, 2026, 10:45 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE: देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे बारामती पहुंचे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे NCP नेता अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बारामती पहुंच गए हैं।
Jan 29, 2026, 10:38 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE:'अजित दादा अमर रहें'

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के समर्थक 'अजित दादा अमर रहें' के नारे लगा रहे हैं, क्योंकि उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान ले जाया जा रहा है। उनके बेटे जय पवार, भतीजे रोहित पवार और पवार परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हैं।
Jan 29, 2026, 10:37 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE: अजित पवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जिनकी कल बारामती में एक चार्टर प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी।
Jan 29, 2026, 10:36 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE: MNS प्रमुख राज ठाकरे बारामती पहुंचे

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने बारामती में NCP-SCP प्रमुख शरद पवार के सामने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया।
Jan 29, 2026, 10:34 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE : नारा लोकेश बारामती पहुंचे

आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बारामती पहुंचे।
Jan 29, 2026, 10:00 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE News Updates: MNS प्रमुख राज ठाकरे काटेवाड़ी आवास पर पहुंचे

MNS प्रमुख राज ठाकरे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके काटेवाड़ी आवास पर पहुंचे।
Jan 29, 2026, 9:59 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE News Updates: शरद पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अंतिम संस्कार में पहुंचे

एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और अपने भतीजे अजीत पवार के अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान में मौजूद हैं।
Jan 29, 2026, 9:58 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE News Updates: अजित पवार के अंतिम संस्कार में पहुंचीं प्रणिती शिंदे

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड पहुंचे।
Jan 29, 2026, 9:57 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE News Updates: 'इतना अच्छा नेता हम सबको छोड़कर चला गया'

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर एनसीपी नेता प्रताप पाटिल चिखलीकर ने कहा, "इतना अच्छा नेता हम सबको छोड़कर चला गया। हाल ही में, मैंने नांदेड़ में एक कार्यक्रम में उनके साथ दिन बिताया था। यह हमारा दुर्भाग्य है कि वह हमें छोड़कर चले गए।"
Jan 29, 2026, 9:43 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE News Updates: सामना ने अजीत पवार के निधन पर दुख जताया

सामना ने अजीत पवार के निधन पर दुख जताया, कहा कि 'दादा' के बिना महाराष्ट्र की राजनीति "कमजोर, धीमी और दिशाहीन" लग रही है।
Ajit Pawar Funeral LIVE News Updates: सामना ने अजीत पवार के निधन पर दुख जताया
Jan 29, 2026, 9:42 AM IST

Ajit Pawar Last Rites Live: शरद पवार पहुंचे विद्या प्रतिष्ठान

अजित पवार के अंतिम संस्कार स्थल विद्या प्रतिष्ठान पर चाचा शरद पवार पहुंचे हैं तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह समेत केंद्र और अन्य राज्यों के बड़े नेता भी अजित पवार के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
Jan 29, 2026, 9:30 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE News Updates: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र लोक भवन पहुंचे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यहां से बारामती जाने के लिए हेलिकॉप्टर से महाराष्ट्र लोक भवन पहुंचे।
Jan 29, 2026, 9:16 AM IST

अजित पवार के पार्थिव शरीर को काटेवाड़ी लाया

अजित पवार के पार्थिव शरीर को काटेवाड़ी लाया गया, अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी हैं।
Jan 29, 2026, 9:15 AM IST

Ajit Pawar Funeral LIVE News Updates:चार्टर प्लेन क्रैश होने वाले स्थान की तस्वीर

बारामती में उस जगह की तस्वीरें जहां कल एक चार्टर प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत प्लेन में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। DGCA और फोरेंसिक के अधिकारी क्रैश साइट पर जांच कर रहे हैं।
READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+