Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ajit Pawar का काटेवाड़ी में क्यों हुआ अंतिम संस्कार? क्या है Pawar Family से कनेक्शन?

Ajit Pawar Ka Antim Sanskar: बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की पुणे जिले के बारामती में एक निजी विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह दुखद घटना 28 जनवरी की सुबह लैंडिंग के दौरान हुई। उनका अंतिम संस्कार आज काटेवाड़ी फार्म हाउस में राजकीय सम्मान के साथ हुआ, आपको बता दें कि अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र समेत पूरे भारत में शोक की लहर है ।

गौरतलब है कि काटेवाड़ी से अजित पवार की फैमली का खास कनेक्शन है, यहां पर उनकी महत्वपूर्ण कृषि और आवासीय संपत्ति है, इसी कारण परिवार वालों ने उनके अंतिम संस्कार को यहां करने का फैसला लिया है।

Ajit Pawar

मालूम हो कि महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती तहसील में स्थित कटेवाड़ी (Katewadi) गांव पवार परिवार के इतिहास और विरासत से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह गांव न केवल पवार परिवार का पैतृक निवास माना जाता है, बल्कि यहां पर उनका जो मुख्य फार्महाउस है, वो वर्षों से सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक गतिविधियों का केंद्र रहा है।

काटेवाड़ी से था अजित पवार का खास कनेक्शन (Ajit Pawar ka Antim Sanskar)

कटेवाड़ी गांव बारामती शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित है और कृषि प्रधान क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। हरे-भरे खेत, गन्ने की खेती और पारंपरिक ग्रामीण जीवनशैली इस क्षेत्र की पहचान हैं। पवार परिवार का फार्महाउस इसी प्राकृतिक परिवेश के बीच स्थित है। बारामती के काटेवाड़ी में अजित पवार के पास 1.1 लाख वर्ग फुट से अधिक का बड़ा घर और करोड़ों की कृषि व गैर-कृषि जमीनें थी, काटेवाड़ी का फार्महाउस समय-समय पर यह स्थान राजनीतिक बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों और स्थानीय लोगों से संवाद का भी केंद्र रहा है।

अंतिम संस्कार के लिए 8 फीट का स्टेज बनाया गया (Ajit Pawar ka Antim Sanskar)

बता दें कि यहां पर अजित पवार के अंतिम संस्कार के लिए रात भर में 8 फीट का स्टेज बनाया गया है।अंतिम संस्कार सुबह 11 से 11:30 बजे के आसपास पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। गौरतलब है कि बुधवार की सुबह बारामती हवाईअड्डे के पास हुए इस हादसे में 66 वर्षीय अजित पवार ने अपनी जान गंवा दी, जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख और राज्य की सियासत में एक कद्दावर नेता थे।

फोरेंसिक जांच शुरू (Ajit Pawar Plane Crash)

हादसे के कारणों की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की एक विशेष टीम बुधवार शाम को ही बारामती दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई और फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। यह टीम विमान के तकनीकी और परिचालन संबंधी कारकों की गहन पड़ताल करेगी। पुलिस ने इस संबंध में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) भी दर्ज की है।

यह पढ़ें: Ajit Pawar Funeral LIVE: काटेवाड़ी फार्म लाया गया अजित पवार का पार्थिव शरीर, थोड़ी देर में अंतिम संस्कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+