Ajit Pawar Death Mystery: सुनेत्रा पवार की बड़ी मांग, क्या CBI सुलझाएगी बारामती प्लेन क्रैश की गुत्थी?
Ajit Pawar death: महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपने दिवंगत पति और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे की सीबीआई जांच की मांग की है। मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर इस संबंध में औपचारिक अनुरोध किया। 28 जनवरी को बारामती में हुए इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई थी।
इस दौरान, राकांपा (NCP) के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे भी सुनेत्रा पवार के साथ मौजूद थे। दोनों नेताओं ने घटना की सच्चाई सामने लाने पर जोर दिया। मीडिया से बात करते हुए तटकरे ने कहा कि पार्टी और परिवार पारदर्शिता चाहता है, और उन्होंने उच्च स्तरीय जांच को तुरंत मंजूरी देने की अपील की।

अजित पवार के भतीजे रोहित पवार भी इस विमान दुर्घटना पर पूर्व में सवाल उठा चुके हैं। अब सुनेत्रा पवार की सीबीआई जांच की मांग ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। शिवसेना नेता संजय राउत समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी पहले इस हादसे पर संदेह व्यक्त किया था।
अजित पवार की प्लेन क्रैश में हुई थी मौत
गौरलतब है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने 28 जनवरी 2026 को विमान मुंबई (Chhatrapati Shivaji International Airport) से बारामती के लिए निकले थे। उनके प्लेन ने लगभग सुबह 8:10 बजे उड़ान भरी और करीब 8:45 बजे क्रैश हो गयाफ जिसमें डिप्टी सीएम समेत प्लेन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी।
अजित पवार प्लेन क्रैश की जांच में क्या हुआ खुलासा?
अजित पवार के विमान हादसे की जांच में नई जानकारी सामने आई है। एयरक्राफ्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने पुष्टि की है कि क्रैश में इस्तेमाल दोनों ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डरों को आग लगने से नुकसान हुआ है और डेटा रिकवरी में तकनीकी कठिनाइयाँ आ रही हैं। इसके लिए विदेशी तकनीकी सहायता भी मांगी गई है ताकि रिकॉर्डर से पूरी जानकारी निकाली जा सके।
अजित पवार के भतीजे रोहित वार ने मौत पर उठाए कई सवाल
इस बीच, रोहित पवार ने 20 दिनों की जांच में देरी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे संदिग्ध बताया है। उन्होंने कहा है कि जांच समयबद्ध और पारदर्शी होनी चाहिए। कांग्रेस और एनसीपी के अन्य नेताओं ने भी विस्तृत और स्वतंत्र जांच की मांग की है।
अब पत्नी सुनेत्रा पवार ने सीबीआई जांच की मांग
वहीं कुछ नेताओं ने ब्लैक बॉक्स के खराब होने को गंभीर मुद्दा बताते हुए सवाल उठाए हैं कि क्या इससे जांच प्रभावित होगी। इसके अलावा, राज्य सरकार ने न्यूनतम शिक्षण संस्थानों को जारी अल्पसंख्यक टैग सर्टिफिकेट्स पर रोक लगाई है और संभावित धोखाधड़ी के आरोपों की जांच शुरू की है। इस बीच, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने भी CBI जांच की मांग की है और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।
दादा के बाद एनसीपी अध्यक्ष की भी कुर्सी संभालेंगीं सुनेत्रा पवार
बता दें सुनेत्रा पवार अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद संभाल चुकी हैं इसके बाद अब इनको राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। हालांकि, उनकी नियुक्ति पर औपचारिक मुहर 26 फरवरी को होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लगेगी। सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय मंगलवार को विधायक दल बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से समर्थन दिया।












Click it and Unblock the Notifications