Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ajit Pawar Dead Body Found or Not: अजित पवार का शव मिला या नहीं? रोंगटे खड़े कर देगी शिनाख्त की ये खबर

Ajit Pawar Dead Body Found or Not: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। सोशल मीडिया और गूगल पर लोग लगातार एक ही सवाल पूछ रहे हैं- क्या अजित पवार का शव मिल गया है? (Ajit Pawar dead body found or not)। पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर हुए इस भीषण हादसे में विमान जलकर राख हो गया था, जिसके बाद शवों की शिनाख्त करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया।

बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे जब 'VSR वेंचर्स' का लीयरजेट 46 विमान क्रैश हुआ, तो उसमें भीषण आग लग गई थी। चश्मदीदों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि विमान के मलबे दूर-दूर तक बिखर गए। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अजित पवार सहित सभी 5 मृतकों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि, आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शवों की पहचान सामान्य रूप से करना नामुमकिन था।

Ajit Pawar dead body found or not

Ajit Pawar Dead Body Found or Not: अजित पवार का पार्थिव शरीर मिला के नहीं?

अजित पवार की पहचान को लेकर जो तथ्य सामने आया है, उसने हर किसी को भावुक कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल पर बरामद एक शव की पहचान अजित पवार की कलाई पर बंधी हाथ की घड़ी से हुई। अजित पवार की पार्टी NCP का आधिकारिक चुनाव चिह्न भी 'घड़ी' ही है। जिस घड़ी के दम पर वे राजनीति के समय को अपनी मुट्ठी में रखते थे, अंत में वही घड़ी उनकी पहचान का एकमात्र सहारा बनी।

रडार से गायब होने से पहले क्या हुआ?

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, विमान ने सुबह 8:10 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी।

  • 8:18 AM: विमान का बारामती ATC से पहला संपर्क हुआ।
  • 8:43 AM: रनवे 11 पर लैंडिंग के लिए क्लियरेंस दी गई, लेकिन पायलट की ओर से कोई जवाब (Read back) नहीं मिला।
  • 8:44 AM: ATC ने रनवे के पास आग की लपटें देखीं।

हादसे के समय विजिबिलिटी करीब 3000 मीटर थी, लेकिन लैंडिंग की कोशिश के दौरान पायलट ने दो बार 'रनवे नॉट इन साइट' (रनवे नहीं दिख रहा) की सूचना दी थी।

AAIB इस तकनीकी विफलता की जांच में जुटी
हादसे में अजित पवार के अलावा पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और सुरक्षा अधिकारी विदीप जाधव की भी मौत हो गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत AAIB इस तकनीकी विफलता की जांच कर रही है। महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है और आज बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+