'मुसलमानों को धमकाया जा रहा...', AIMIM महाराष्ट्र चीफ 'चलो मुंबई तिरंगा रैली' निकाली

एआईएमआईएम पार्टी के महाराष्ट्र प्रमुख इम्तियाज जलील ने महंत रामगिरी महाराज और भाजपा विधायक नितेश राणे के कथित भड़काऊ बयानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इम्तियाज जलील ने विरोध में छत्रपति संभाजीनगर से 'चलो मुंबई तिरंगा रैली' निकाली, जिसमें उन्होंने रामगिरी महाराज की गिरफ्तारी की मांग की है।

रैली के दौरान इम्तियाज जलील ने कहा कि महाराष्ट्र में जाति और धर्म के नाम पर दीवारें खड़ी की जा रही हैं, जिससे दंगे भड़काने की कोशिश की जा रही है।

Maharashtra AIMIM Maharashtra chief Imtiaz Jaleel

उन्होंने मंच से मुसलमानों को धमकाने के आरोप लगाए और इसे आपराधिक कृत्य बताया। जलील ने सवाल उठाते हुए कहा, "क्या इन आपराधिक कृत्यों पर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? हमने इसीलिए मुंबई जाने का फैसला किया है, ताकि मुख्यमंत्री को याद दिला सकें कि देश संविधान और कानून के अनुसार चलेगा।"

सख्त कानून बनाए जाने की मांग
इम्तियाज जलील ने यह भी मांग की कि ऐसे बयान, जो किसी जाति, धर्म, या धार्मिक महापुरुषों पर निशाना साधते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने चाहिए। उन्होंने पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 60 से अधिक एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जलील का मानना है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के चलते पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है।

इस मुद्दे को लेकर एआईएमआईएम ने न सिर्फ जनता का ध्यान आकर्षित किया है, बल्कि सरकार और प्रशासन पर भी दबाव बनाने की कोशिश की है, ताकि सांप्रदायिक शांति और सद्भावना को बनाए रखा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+