हमारा वोट शेयर बहुत अच्छा रहा, अपनी कमियों पर काम करेंगे, महाराष्ट्र चुनाव पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

AIMIM Chief Asaduddin Owaisi: मस्जिद विवाद के बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'हमारा वोट शेयर बहुत अच्छा रहा और हम अपनी कमियों पर काम करेंगे।'

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार 1 दिसंबर को छत्रपति संभाजी नगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने जिन सीटों पर चुनाव लड़ा, उन सभी पर हमारा वोट शेयर बहुत अच्छा रहा। हम अपनी कमियों पर काम करेंगे। हम अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे। जो बात समझ से परे है, वह है एमवीए का पतन।

AIMIM Chief Asaduddin Owaisi

इतना ही नहीं, ओवैसी ने मराठा आरक्षण मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम मराठा आरक्षण के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे और यह हमारी प्रतिबद्धता है। इस दौरान अजमेर शरीफ दरगाह के भीतर शिव मंदिर का दावा करने वाले एक मुकदमे पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि अजमेर शरीफ दरगाह भारत की धर्मनिरपेक्ष प्रकृति का प्रतिनिधित्व करती है...न केवल अजमेर शरीफ दरगाह, बल्कि सलीम चिश्ती दरगाह भी जांच के दायरे में है...पूजा स्थल अधिनियम का पालन किया जाना चाहिए।" कहा कि आने वाली नस्लों को एआई की पढ़ाई के बजाय एएसआई की खोदाई में व्यस्त कर दिया जा रहा है।

ओवैसी ने कहा कि बदायूं की जामा मस्जिद को नीलकंठ महादेव का मंदिर बताकर कोर्ट में वाद दायर किया गया था। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। शनिवार को इस मामले में सुनवाई हुई थी। इसमें इंतजामिया कमेटी के पक्ष की तरफ से शनिवार से बहस शुरू की गई है। हाल ही में संभल की जामा मस्जिद पर सर्वे को लेकर हुई हिंसा के बाद बदायूं कोर्ट में इस मामले की पहली सुनवाई हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+