पुणे में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, महाराष्ट्र सरकार पर बरसे आदित्य ठाकरे
मुंबई, 25 सितंबर। महाराष्ट्र में जिस तरह से कथित तौर पर पुणे में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। रिपोर्ट के अनुसार पुणे में पीएफआई कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे। इस घटना को लेकर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि सरकार को इस तरह के लोगों पर तेजी से और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। ये लोग अभी भी आजाद घूम रहे हैं, इसका मतलब है कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है।

बता दें कि जिस तरह से एनआईए के टीम ने पीएफआई के अलग-अलग ठिकानों पर देशभर के अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई की उसके बाद पीएफआई के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया। पीएफआई की कार्रवाई के बाद इसके कार्यकर्ताओं ने पुणे स्थित कलेक्टर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। 23 सितंबर को दोपहर तकरीबन 3 बजे प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे। पुलिस ने इन लोगों को सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस दिया था कि इस तरह की कोई भी हरकत ना करें जिससे कानून व्यवस्था बिगड़े।
प्रदर्शन के दौरान पीएफआई के कार्यकर्ताओं ने पीएफआई के समर्थन में नारे लगाए, जिसके बाद यहां लोगों ने पुलिस को फोन करके बुलाया। पुलिस ने एफआईआर में लिखा, यहां लोग अल्ला हू अकबर, भाजपा मुर्दाबाद, एनआईए मुर्दाबाद, मासूमों को रिहा करो जैसे नारे लगा रहे थे। इस मामले में कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और इनके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुणे के कलेक्टर ऑफिस के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुणे में रियाज सैय्यद के साथ 60-70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
वहीं इस घटना पर पुणे के पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने कहा कि हम वायरल वीडियो की जांच कर रहे हैं। हम वीडियो की सत्यता की जांच कर रहे हैं। हम जांच कर रहे हैं कि यह वीडियो कहां का है, इसे किसने वायरल किया। इस बात की जांच की जा रही है, वीडियो में आवाज किसकी, हम इसकी भी जांच कर रहे हैं। कहीं आवाज को अलग से एडिट करके तो नहीं डाला गया है, इसकी जांच हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications