Aaj Ka Mausam: महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका, रायगढ़ में Red Alert, मुंबईवालों से IMD ने की खास अपील
Aaj Ka Mausam: महाराष्ट्र में भी इस वक्त मौसम के मिजाज बदले हुए हैं, राज्य के कई जिले भारी बारिश की गिरफ्त में हैं तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट भी थोड़ा चिंताजनक है। विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है और भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।
आईएमडी ने 23 और 24 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण कोंकण और गोवा के तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर पर एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है जिकी वजह गोवा और महाराष्ट्र में बरसात हो रही है। आईएमडी ने पूरे कोंकण एरिया में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।
आज और कल के लिए मुंबई में 'ऑरेंज अलर्ट 'जारी
मौसम विभाग ने आज और कल के लिए मुंबई में 'ऑरेंज अलर्ट 'जारी किया है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक की तेज हवाएं चलने का अनुमान है, उसने लोगों से अपील की है कि 'वो आज मौसम अपडेट देखकर घर से बाहर निकलें।'
रायगढ़ के लिए 'रेड अलर्ट' जारी (Aaj Ka Mausam)
तो वहीं अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, मुंबई उपनगर, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गडचिरोली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है इसलिए यहां 'ऑरेंज अलर्ट' जारी है , जबकि रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है।
वक्त से पहले पहुंचेगा मानसून (Aaj Ka Mausam)
मौसम विभाग ने कहा है कि केरल में 27 मई तक मानसून पहंच सकता है। इसी वजह से कर्नाटक, केरल में प्रीमानसून बारिश हो रही है। उसने 25 मई तक इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बरसात की आशंका व्यक्त kr है जिसमें बेंगलुरु भी शामिल हैं, जो कि पिछले कई दिनों से भारी बरसात के कारण परेशानी झेल रहा है। यहां के कई जगहों में जलजमाव की वजह से लोगों को आने -जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा होने का अनुमान
तो वहीं आज पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा होने का अनुमान है, यहां पर आज से लेकर 28 मई तक भारी बारिश होने के आसार बने हुए हैं, मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र के काऱण बादल बरस रहे हैं।
इसी कारण पुरुलिया, बांकुड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, हावड़ा, कोलकाता, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बरसात के आसार हैं और यहां पर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications