महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में दो मंजिला इमारत गिरी, 15 साल की लड़की घायल
पुणे, 28 अगस्त: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में एक मकान के गिर जाने से हुए हादसे में 15 साल की लड़की मलबे में दब गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। शनिवार को यहां जर्जर हालत में पहुंच चुकी एक दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई, जिससे 15 साल की एक लड़की मलबे में दब गई। हादसे की सूना पर पहुंचे बचाव दल ने लड़की को मलबे से निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी इलाज चल रहा है,लड़की की हालत नाजुक बताई गई है।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि इमारत काफी खस्ता हालत में थी, हाल ही में हुई बारिश के बाद ये और ज्यादा कमजोर हो गई थी। आज अचानक ही इमारत ढह गई। हादसे की सूटना के बाद प्रशासन के साथ दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुणे से भी एक विशेष टीम को राहत और बचाव के लिए आई। हादसे में एक बच्ची के घायल होने के अलावा किसी जनहानि की सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications