मुंबई: भाजपा की महिला कार्यकर्ता का अपनी ही पार्टी नेता के दफ्तर में यौन उत्पीड़न, FIR दर्ज
मुंबई: भाजपा की महिला कार्यकर्ता का अपनी ही पार्टी नेता के दफ्तर में यौन उत्पीड़न, दूसरी पार्टी के नेता पर आरोप
मुंबई, 23 सितंबर: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक महिला भाजपा कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जिसको लेकर बोरीवली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में किसी गिरफ्तारी की अभी खबर नहीं है और ना ही आरोपी के नाम के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त को मुंबई के बोरीवली में भाजपा नेता के कार्यालय में एक पार्टी कार्यकर्ता ने कथित तौर पर एक महिला भाजपा कार्यकर्ता का यौन उत्पीड़न किया था। महिला की शिकायत के आधार पर बुधवार को बोरीवली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications