सौतेले भाइयों ने हंसिए से मार-मारकर बाजार में कर दी हत्या, ठेले लगाने को लेकर हुआ मामूली विवाद

Maharashtra news, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के परभणी में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। गुड़ी पाड़वा (चैत्र प्रतिपदा) की पूजा के लिए लगने वाली शक्कर की गाठी की बिक्री की दुकान लगाने के मामूली विवाद के चलते दिन दहाड़े भरे बाजार में एक युवक का खून कर दिया। एक हफ्ते में यह दूसरी घटना हो जाने से परभणी में भय और गुस्से का माहौल है।

a boy killed in the market with sharp weapon

मृतक का नाम सोमनाथ लक्ष्मण आलणे (भोई गली, परभणी) है। जिन दो लोगों सचिन आलणे व नितीन आलणे ने उसका खून किया वे उसके सौतेले भाई बताए जा रहे हैं। सोमनाथ और उसके दोनों भाइयों के बीचगुजरी बाजार में शक्कर की गाठी लगाने के ठेले को लेकर मामूली विवाद हो गया था। उसके बाद गुरुवार की सुबह दोनों भाइयों ने बीच बाजार सोमनाथ पर धारदार हंसिए से लगातार वार कर उसका खून कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। तब तक वहां भारी तादाद में भीड़ इक्ट्ठा हो गई थी। पुलिस ने मृत देह को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। नानल पेठ की पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। कुछ दिन पहले इसी तरह वहां के एक पार्षद का भी खून हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+