नासिक में 1 दिन में चक्कर आने और सांस फूलने की वजह 9 लोगों की मौत, रहस्यमय मौतों से डॉक्टर परेशान
नासिक, अप्रैल 16। महाराष्ट्र के नासिक शहर में चक्कर आने और सांस फूलने के वजह से 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अचानक हो रही इस तरह की मौतों के चलते हड़कंप मच गया है। शहर में हो रही रहस्यमयी मौतों से डॉक्टर भी परेशान हैं। शहर के अंदर एक दिन में इस तरह की मौतों के चार मामले सामने आए हैं। कुछ लोग इस तरह की मौतों के पीछे की वजह भयंकर गर्मी बता रहे हैं।

नासिक में पिछले एक महीने में चक्कर आने और सांस फूलने के वजह से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 3 दिनों में यह आंकड़ा 13 तक पहुंच चुका है। एक दिन में यह संख्या 9 तक पहुंच चुकी है। खास तौर पर मृतकों में युवाओं भी शामिल है। इसके पहले किसी की रास्ते में चलते समय चक्कर खाकर मौत हुई तो किसी की घर मे चक्कर आने से मौत की बात सामने आई थी।
चक्कर खाकर गिरने से शनिवार को भी नासिक में चार लोगों की मौत हो गई थी। इंदिरानगर, उपनगर, श्रमिकनगर और देवलाली गांव में ये घटनाएं हुईं।नासिक में कुछ दिनों से तापमान में अचानक वृद्धि दर्ज की गई है। नासिक शहर का तापमान बढ़ कर 40 डिग्री के पार चला गया है। इसलिए इस मौतों के पीछे का एक कारण बढ़ती गर्मी के प्रकोप और डिहाइड्रेशन भी माना जा रहा है। लेकिन मृत्यु की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
इस नई प्रकार की बीमारी पर डॉक्टरों को भी हैरानी हो रही है। चक्कर आना या फिर इस प्रकार के किसी भी लक्षण को हल्के में ना लिया जाए। लोगों से चक्कर आने पर सावधान रहने की भी अपील की गई है। राज्य भर में बुधवार रात 8 बजे से धारा 144 लागू होने की वजह से 'मिनी लॉकडाउन' की स्थिति कायम है। ऐसे में बिना वजह घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है।












Click it and Unblock the Notifications