बिरयानी दावत पर मदरसे की 67 लड़कियों को बुलाया, खाने के बाद सब अस्पताल में हुईं भर्ती

Aurangabad news, औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मदरसा के 67 लड़कियों को बिरयानी दावत के लिए बुलाया जिसके बाद सभी फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गईं। पडेगाव स्थित कासंबरी दर्गा इलाके में मदरसा की 67 लड़कियों को फूड पॉइजनिंग होने के बाद तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिसमें दो लड़कियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी लड़कियों की हालत स्थिर बताई गई है। फिलहाल सभी लड़कियों का इलाज चल रहा है। यह जानकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कैलास झिने ने दी।

67 girls admitted to hospital who suffered from food poisioning

पडेगाव में कासंबरी दर्गा इलाके में राबिया बसरिया लिल बनात लड़कियों के लिए मदरसा है। मदरसा में रहने वाली छात्राओं को समाज के लोक सामाजिक भावना के चलते दावत देते रहते हैं। मंगलवार सिल्लेखाना स्थित सलमान कुरेशी के पास लड़कियों को शाम को बिरयानी की दावत दी गई थी। साढ़े सात बजे के करीब लड़कियों ने भोजन किया। उसके बाद उन्हें एक टेम्पो से मदरसा ले जाया गया। सफर के दौरान कुछ लड़कियों को उल्टी और बेचैनी महसूस होने लगी।

मदरसा पहुंचने के बाद बहुत सी लड़कियों की हालत बिगड़ने लगी। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए नागरिकों ने लड़कियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 5 से 12 साल की 31 लड़कियों को बाल रोग विभाग में और बाकी 36 लड़कियों को इमरजेंसी लिथोट्रिप्सी कक्ष में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+