Maharashtra: सिंधुदुर्ग में गिरी शिवाजी महाराज की विशाल प्रतिमा, PM मोदी ने किया था अनावरण, विपक्ष ने घेरा

Sindhudurg Shivaji Maharaj Statue Collapses: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में एक किले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अनावरण की गई मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की विशाल मूर्ति सोमवार को गिर गई। मालवन में राजकोट किले में दोपहर करीब 1 बजे 35 फीट ऊंची मूर्ति गिर गई। हालांकि विशेषज्ञ सटीक कारण का पता लगाएंगे, लेकिन हाल ही में जिले में भारी बारिश और तेज हवाओं ने कहर जारी है।

घटना के बाद विपक्षी दलों ने शिंदे सरकार पर काम की गुणवत्ता की कथित उपेक्षा करने का आरोप लगाया। पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का आकलन करने और नुकसान का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस समारोह के दौरान किले में प्रतिमा का अनावरण किया था।

Shivaji Maharaj Statue Collapses

विपक्ष के निशाने पर शिंदे सरकार

एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जयंत पाटिल ने राज्य सरकार पर उचित देखभाल ना करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार इस ढहने के लिए जिम्मेदार है, क्योंकि उसने उचित देखभाल नहीं की। सरकार ने काम की गुणवत्ता पर बहुत कम ध्यान दिया। सिर्फ एक कार्यक्रम आयोजित करने पर ध्यान केंद्रित किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आमंत्रित किया गया था।यह महाराष्ट्र सरकार केवल नए टेंडर जारी करती है, कमीशन स्वीकार करती है और उसी के अनुसार अनुबंध देती है।"

वहीं शिवसेना (यूबीटी) विधायक वैभव नाइक ने भी कथित खराब गुणवत्ता वाले काम की निंदा की। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर सकती है। मूर्ति के निर्माण और स्थापना के लिए जिम्मेदार लोगों की गहन जांच होनी चाहिए।"

'नई प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध'

इधर, महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके पास पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री रवींद्र चव्हाण पूरी जांच सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा, "हम उसी स्थान पर एक नई प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अनावरण की गई यह प्रतिमा, समुद्र में किला बनाने में शिवाजी महाराज के दूरदर्शी प्रयासों को श्रद्धांजलि देती है। हम इस मामले को तुरंत और प्रभावी ढंग से हल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+