2000 Note Band: 'यह बकवास है, देश ऐसे फैसले को बर्दाश्त नहीं कर सकता', RBI के फैसले पर बोले राज ठाकरे
2000 Note Band: 2000 रुपये का नोट अब चलन में नहीं रहेगा। राज ठाकरे ने आरबीआई के फैसले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार चलाने का क्या ये तरीका है।

2000 Note Band: 2000 रुपये का नोट अब चलन से हटने वाला है। इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने बाजार से 2 हजार रुपये का नोट वापस लेने का फैसला किया है। आरबीआई के इस फैसले पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी जैसे फैसले देश के लिए अफोर्डेबल नहीं हैं।
राज ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि क्या सरकार ऐसाी चलती है? अब आप अपना पैसा जमा करने के लिए बैंक में लाइन में लगेंगे। फिर इसके बदले आपको नये नोट मिलेंगे। क्या ये सरकार चलाने का तरीका है। उन्होंने कहा कि यह बकवास है। देश ऐसे फैसले को बर्दाश्त नहीं कर सकता।
हालांकि, रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को बदलने के लिए 30 सितंबर का समय दिया है। जिनके पास 2 हजार का नोट है, वो 30 सितंबर तक अपना नोट बैंक जाकर बदल सकते हैं। 23 मई से नोट बदलने का काम शुरू हो जाएगा। लोग इन अवधि के दौरान बैंक में अपना नोट बदल सकते हैं।
वहीं, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नोटबंदी एक बार फिर पूरी तरह से आ गई है, मुझे पूरी उम्मीद थी कि आरबीआई 2000 का नोट जरूर वापस लेगा। मुझे नहीं लगता कि 2 हजार रुपये का नोट शायद ही लेने-देन का सही माध्यम था। साल 2016 में जब ये जारी हुआ था तब ही हमने इसके बारे में यही कहा था और आज हम सही साबित हुए।
उन्होंने आगे लिखा है कि 'सच तो ये है कि मोदी सरकार 2 हजार रुपये का नोट नोटबंदी के मूर्खतापूर्ण फैसले को छिपाने के लिए लाई थी। चिंदबरम ने अपने लंबे ट्वीट में ये भी लिखा है कि 'इसलिए आऱबीआई पर दवाब बनाकर 500 का नोट वापस लाया गया और मुझे कतई अचरज ना होगा कि एक बार फिर से 1000 रुपये का नोट वापस चलन में आ जाएं।
यह भी पढ़ें- 2000 Rupee Note News: 2016 में हुई नोटबंदी में कितनी बार बदले गए थे नियम, इस बार भी क्या होगा बदलाव?












Click it and Unblock the Notifications