2000 Rupee Note News: 2016 में हुई नोटबंदी में कितनी बार बदले गए थे नियम, इस बार भी क्या होगा बदलाव?
2000 Rupee Note News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के करेंसी नोटों को चलन से वापस ले लिया है। मौजूदा नोटों को या तो बैंक खातों में जमा किया जा सकता है या 30 सितंबर तक एक्सचेंज किया जा सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने का फैसला किया है। हालांकि यह वैध मुद्रा बना रहेगा। इस बीच इस फैसले को सोशल मीडिया पर नोटबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अगर ये 2016 की नोटबंदी की तरह ही हुआ तो फिर से कई नियम बदले जा सकते हैं। 2016 लगाई गई नोटबंदी के दौरान 43 दिन में 60 बार नियम बदले गए थे।
8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात 08 बजे देश को संबोधित करते हुए कहा था कि रात 12 बजे से 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट लीगल टेंडर नहीं रहेंगे।
8 नवंबर 2016 से लेकर 21 दिसंबर तक इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नोटबंदी से जुड़े नियमों में 60 बदलाव किया था। कुछ लोगों को परेशानी ना हो, इसलिए सरकार ने कई जगहों पर पुराने नोट चलाने की छूट दी थी लेकिन इसका गलत फायदा उठाने जाने लगा, जिसको लेकर सरकार को बार-बार नियम बदलने पड़ रहे थे।
जानिए RBI ने 2000 के नोट पर क्या-क्या कहा?
- RBI ने 19 मई की रात की कहा कि 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस ले लिया गया है। लेकिन फिलहाल ये वैध मुद्रा बना रहेगा।
-RBI ने कहा कि सभी बैंक 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोटों के लिए जमा या विनिमय सुविधा प्रदान करेंगे। यानी आप किसी भी बैंक में 30 सितंबर तक 2000 रुपये का नोट जमा करा सकते हैं।
- RBI का कहना है कि 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपये के नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के नोटों में बदलने की सीमा 20,000 रुपये तक की जा सकती है।
-RBI का कहना है कि 2000 रुपये का नोट 30 सितंबर के बाद भी लीगल टेंडर रहेगा।
-RBI ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि लोगों के लिए बैंकों के साथ नोट बदलने के लिए 4 महीने का समय काफी है।
-चलन में चल रहे सारे 2000 रुपये के अधिकांश नोट 30 सितंबर की निर्धारित समय सीमा के भीतर बैंकों में वापस आ जाएंगे।
-RBI ने यह भी कहा है कि ये एक नियमित कवायद है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
- 30 सितंबर तक आप बैंक में नोट एक्सचेंज भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications