महाराष्ट्र: चेंबुर में फूड पॉइजनिंग से 16 छात्र बीमार, मिड-डे मील खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के आणिक गांव में एक बार फिर फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। फूड पॉइजनिंग के चलते 16 छात्र बीमार पड़ गए। मिड-डे मील खाने के बाद बीएमसी संचालित स्कूल के 16 छात्र बीमार पड़ गए हैं।
जन शताब्दी अस्पताल चेंबूर के डीन सुनील फाकले ने कहा कि स्कूल में मिड-डे मील के बाद उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद 16 छात्रों को अस्पताल लाया गया। उन्हें शिशु रोग वार्ड में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

यह भी पढ़ें- 'आदेश का पालन होना चाहिए', सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे-MLA के खिलाफ अयोग्यता याचिका पर महाराष्ट्र स्पीकर को फटकारा
छात्रों की हालत स्थिर
स्कूल में दी गई दाल और खिचड़ी से 16 छात्रों को तकलीफ होने पर उन्हें शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोजन में बच्चों को दाल व खिचड़ी दी गयी थी। जिसके बाद छात्रों को उल्टी, जी मिचलाना शुरू हो गया। परेशानी शुरू होने के बाद सभी छात्रों को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है और डॉक्टर ने बताया है कि इन सभी की हालत स्थिर है।
180 बच्चों को दिया गया था मिड-डे मील
डॉक्टरों के मुताबिक कुल 180 बच्चों को मिड-डे मील दिया गया था। इनमें छठी और सातवीं कक्षा के 16 बच्चों को परेशानी होने लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि इन सभी बच्चों का फिलहाल इलाज चल रहा है और इनकी हालत स्थिर बताते हुए एक्स-रे भी लिया गया है।
यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे की शिवसेना को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, महाराष्ट्र सरकार पर भेदभाव के आरोपों पर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications