Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPS Manoj Sharma IG: 12th Fail आईपीएस मनोज शर्मा को मिली गुड न्‍यूज, इंस्‍टाग्राम पर आई बधाइयों की बाढ़

12th IPS Manoj Kumar Sharma Became IG: महाराष्‍ट्र कैडर के आईपीएस डॉ. मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी में खुशी का बड़ा पल आया है।

12वीं फेल मूवी के रियल लाइफ हीरो मनोज कुमार शर्मा ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी गुड न्‍यूज व भारतीय पुलिस सेवा में ASP के रूप में सर्विस शुरू करने की फोटो भी शेयर की है।

12th IPS Manoj Kumar Sharma Became IG

इसके बाद से महाराष्‍ट्र पुलिस के अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को सोशल मीडिया पर खूब बधाई मिल रही है। बीते दिनों मनोज शर्मा व उनकी पत्‍नी श्रद्धा जोशी की जिंदगी पर बनी फिल्‍म 12वीं फेल की सक्‍सेस व उनकी लव स्‍टोरी काफी चर्चा में रही।

यह भी पढ़ें- 12th फेल IPS मनोज शर्मा व IRS श्रद्धा जोशी की लव स्‍टोरी ऐसे हुई थी शुरू, शादी में क्‍यों आए 'डकैत'?

दरअसल, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने भारतीय पुलिस सेवा के 2003, 2004 व 2005 बैच के आईपीएस अधिकारियों को इंस्‍पेक्‍टर जनरल (IG) पद पर पदोन्‍नति को मंजूरी दी है।

12th IPS Manoj Kumar Sharma Became IG

महाराष्‍ट्र कैडर से आईपीएस मनोज कुमार शर्मा समेत चार अधिकारियों को पदोन्‍नति का तोहफा मिला है। वर्तमान में मनोज कुमार शर्मा मुम्‍बई एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ डीआईजी पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले महाराष्‍ट्र के नांदेड़, गढचिरौली, नागपुर, कोल्‍हापुर, चंद्रपुर, डीसीपी जोन वन मुम्‍बई में पोस्‍टेड रहे हैं।

महाराष्‍ट्र पुलिस में डीआईजी से आईजी बनाए जाने पर आईपीएस मनोज कुमार शर्मा ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा कि 'ASP से शुरू हुई यात्रा आज के भारत सरकार के ऑर्डर से IG बनने तक जा पहुँची है। इस लंबी यात्रा में साथ देने के लिए मन से सभी का आभार🙏🙏'

कौन हैं IPS मनोज कुमार शर्मा?

  • बता दें कि डॉ. आईपीएस मनोज कुमार शर्मा महाराष्‍ट्र कैडर में UPSC 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं।
  • मनोज कुमार मूलरूप से मध्‍य प्रदेश के मुरैना जिले की जोरा तहसील के गांव बिलगांव के रहने वाले हैं।
  • मनोज कुमार शर्मा की पत्‍नी श्रद्धा जोशी यूपीएससी 2007 बैच की भारतीय राजस्‍व सेवा की अधिकारी हैं। ये मूलरूप उत्‍तराखंड के अल्‍मोड़ा की रहने वाली हैं।
  • मनोज कुमार शर्मा वो शख्‍स हैं, जो 12वीं कक्षा में फेल हो गए थे। फिर भी हिम्‍मत नहीं हारी और स्‍कूल-कॉलेज की शिक्षा पूरी करके यूपीएससी भी क्रैक की।
  • यूपीएससी की तैयारी के दौरान दिल्‍ली में मनोज कुमार शर्मा की मुलाकात श्रद्धा जोशी से हुई थी। दोनों में पहले दोस्‍ती हुई, जो प्‍यार में बदली तो दोनों ने लव मैरिज कर ली।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+