CM Yogi: योगी सरकार की इस खास योजना के तहत गोसेवकों को हुआ यह लाभ

Maharajganj News: जिला गोसदन मधवलिया की प्रबन्ध कार्यकारिणी की बैठक गोसदन में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें जिलाधिकार ने योगी सरकार की गोवंश योजना पर विशेष जोर दिया। इसमें गोसेवकों का मानदेय बढ़ाया गया और अवकाश देने का निर्णय लिया गया।

गोसवेकों का बढ़ा मानदेय
बैठक में सबसे पहले प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा सबसे पहले गोसेवकों का मानदेय ₹ 204 रुपए से बढ़ाकर 230 रुपए और सुपरवाइजरों का मानदेय 250 से बढ़ाकर 300 रुपए किया गया। साथ ही सभी के लिए माह में 04 दिन के सवैतनिक अवकाश का निर्णय लिया गया। जिसकी घोषण विधायक सिसवा प्रेमसागर पटेल ने की। समिति ने गोसदन की गायों के नस्ल सुधार हेतु 23 गायों को चयनित कर उनके माध्यम अच्छी नस्ल के गायों को पैदा करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा गोबर के उत्पादों को बनाने और उनके बिक्री की रणनीति बनाकर क्रियान्वयन का फैसला समिति ने किया।

cm

समिति ने विधायक सिसवा के माध्यम से गोरखपुर में निर्माणधीन पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय की एक शाखा के रूप में पशु क्लीनिक अथवा अनुसंधान केंद्र गोसदन मधवलिया में स्थापित करने हेतु राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया, ताकि गोसंवर्धन की दिशा में गोसदन की एक विशिष्ट पहचान स्थापित हो सके।

इसके अलावा समिति ने गोसदन हेतु दो एम्बुलेंस हेतु माँग प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजने का फैसला लिया गया। साथ ही गोसदन के बाउंड्री वाल, ट्यूबवेल की मरम्मत और एक ट्रैक्टर व ट्राली क्षेत्र पंचायत के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सिसवां ने कहा कि जिला प्रशासन नवागत जिलाधिकारी के नेतृत्व में गोवंश के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्ध है। गोसेवा एक पवित्र कार्य है और सबको इसे अपना कर्तव्य समझकर करना चाहिए। उन्होंने लोगो से अपील की कि लोग गोवंशीय पशुओं को निराश्रित न छोड़ें और उनका संरक्षण करें। मा. विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन से अनुरोध है कि गोसदन मधवलिया को मॉडल गोसदन के रूप में विकसित करें, ताकि पूरे देश मे यह गोवंश के संरक्षण व संवर्धन का उदाहरण बन जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+