UP Board Result 2024: प्रदेश की टॉप टेन मेरिट सूची में महराजगंज के 12 विद्यार्थी, देखें पूरी लिस्ट
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित किया। प्रदेश की ओर से जारी इंटर की टॉप टेन सूची में जिले के 11 मेधावियों को सातवीं से लेकर दसवीं रैंक प्राप्त हुई है। वहीं हाईस्कूल में निर्मल नारायण इंटर कॉलेज दुबौलिया बृजमनगंज की निधि यादव ने भी दसवीं रैंक प्राप्त की है।
जिले के 11 मेधावियों को सातवीं से लेकर दसवीं रैंक प्रदेश में 96.60 प्रतिशत अंक पाकर जिले के चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज की गोल्डी यादव,मुश्कान कुशवाहा व पीहू जायसवाल, एसएनएसवीएम की नेहा चौधरी व आरपीआइसी के धनंजय कुशवाहा ने सातवीं रैंक प्राप्त की है। 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चोखराज की अनुप्रिया चौधरी, एसएनएसवीएम की आँचल कुशवाहा एवं एसएस इंटर कॉलेज करमही की मजिदुन व संजना कसौधन ने आठवीं तथा 96.20 प्रतिशत अंक पाकर दलसिंगार इंटर कॉलेज रतनपुरवा के मोहम्मद सरफराज निजामी ने नौवीं व उसी विद्यालय की पुष्पा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया है।

UP Board Topper 2024: कौन है यूपी बोर्ड 12वीं का टॉपर शुभम वर्मा, किस विषय में कितने आए नंबर, देखें मार्कशीट
जिला विद्यालय निरीक्षक, अमरनाथ राय ने बताया कि प्रदेश की टॉप टेन सूची में जिले के 12 मेधावियों ने जगह बनाकर जिले को गौरवांवित किया है। यह माध्यमिक शिक्षा के उत्तरोत्तर प्रगति का परिचायक है।
स्थानीय पत्रकार संतोष शर्मा कहते हैं कि पिछले कुछ वर्षो में महराजगंज में शिक्षा का स्तर सुधरा है। यहां शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कभी शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा यह जिला आज नया इतिहास लिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications