Maharajganj News: ऐसा क्या हुआ जो पति ने कर दिया अपनी ही पत्नी और बेटे का कत्ल, छानबीन कर रही पुलिस
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह घटना रिश्तों को शर्मशार करने वाली है। एक पिता और पति ही हत्यारा बन बैठा और उसने अपने बेटे और पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कुल्हाड़ी से की हत्या
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में शनिवार की देर रात एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी व बेटे की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी थी।

जब परिजनों को नही मिला आहट
घटना से पर्दा तब उठा जब पास के ही मकान में रह रहे अन्य परिजनों ने कोई आहट नही देखी। आरोपी के पिता व अन्य परिजन मकान के प्रथम तल पर गए।
दृश्य देख उड़े परिजनों के होश
जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उनका होश उड़ गया। बेटे और पत्नी का शव पड़ा था। चारों तरफ खून के निशान थे।
पुलिस को दी सूचना
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शिक्षा पिता का बेटा है आरोपी
आरोपी शशिभूषण मिश्र है जिसकी पत्नी विजयलक्ष्मी व पुत्र शौर्य थे। पिता सेवानिवृत शिक्षक राजेंद्रनाथ मिश्र परिवार व अपने एक अन्य बेटे के साथ बगल के घर में रहते हैं।
थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही कारणों का पता लगा लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications