UP News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को लेकर आई नई अपडेट, देखें पूरी डिटेल

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत बढई, राजमिस्त्री कुम्हार, लोहार व नाई को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके आवेदन के लिए कुछ पात्रता की शर्तें भी है।

उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि उ०प्र०, शासन द्वारा वर्ष 2024-25 में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत बढई, राजमिस्त्री कुम्हार, लोहार व नाई के लिये कौशल वृद्धि हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण के उपरान्त टूलकिट प्रदान किये जाने की योजना संचालित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

cm

उन्होंने बताया है कि इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करने की तिथि को आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होना चाहिए। आवेदक द्वारा केन्द्र अथवा प्रदेश सरकार की अन्य किसी योजनान्तर्गत उत्पाद से सम्बन्धित टूलकिट का लाभ प्राप्त न किया हो और आवेदक अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य को योजनान्तर्गत केवल एक बार ही लाभ प्राप्त होगा। परिवार का आशय पति एवं पत्नी से है।

अभ्यर्थी ऑनलाईन वेबसाईट-diupmsme.upsde.gov.in, एंव msme.up. gov.in पर ऑनलाईन आवेदन दिनांक 04.08.2024 तक सांयकाल 5:00 बजे तक किया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति विशेष जानकारी हेतु कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, महराजगंज पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+