Maharajganj News: होली, ईद व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हुई पीस कमेटी की बैठक, DM ने दिए यह निर्देश

Maharajganj News: होली, ईद सहित आगामी त्यौहारों और लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद महराजगंज एक शांतिप्रिय जिला है और पूर्ण विश्वास है कि अपनी परम्परा को कायम रखते हुए जनपद में आगामी त्यौहार भी सकुशल सम्पन्न होंगे। लेकिन इसके लिए परस्पर सहयोग व सतर्कता की आवश्यकता है। उन्होंने विद्युत विभाग निर्देश दिया कि जनपद में रोस्टर के अनुसार ही कटौती हो। पीस कमेटी में कुछ क्षेत्रों में शाम की आकस्मिक कटौती का मुद्दा आने पर जिलाधिकारी ने रोस्टर के अनुसार कटौती करने और शाम के समय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया। कहा कि अवैध कटौती की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करें।

mrj

जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व स्वच्छ जलापूर्ति हेतु सभी ईओ/बीडीओ को निर्देशित किया और होली व ईद के दृष्टिगत विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने और प्रवर्तन की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से करने हेतु आबकारी और पुलिस विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता और मादक पदार्थों पर नियंत्रण का निर्देश दिया।

Maharajganj: सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा कर शादी करने वाले भाई-बहनों पर दर्ज हुआ FIR, कर्मचारी निलंबित
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भी किसी प्रकार की भ्रामक खबर को फैलाने अथवा उसके प्रभाव में आने से बचें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की भ्रामक और झूठी खबरों पर कड़ी नजर है और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने दोनो समुदायों के प्रबुद्ध लोगों को अधिक से अधिक मतदान हेतु लोगों को प्रेरित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पालन सुनिश्चित करें और परस्पर समन्वय के साथ काम करें। जनता के साथ भी संवाद बनाये रखें, ताकि त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराया जा सके।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने महोदय ने कहा कि विगत में प्रशासन को जनपद के दोनो समुदायों के गणमान्य लोगों का बराबर सहयोग व समर्थन मिलता रहा है। प्रशासन द्वारा सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि कोई अप्रिय स्थिति पैदा न होने पाए। उन्होंने जुलूस निकाले जाने की स्थिति में आयोजनकर्ता द्वारा समस्त विवरण के साथ पूर्व में ही जिला प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने पुलिस अधिकारियों को होली के दौरान बाइक आदि पर दुस्साहसपूर्ण स्टंट करने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

इससे पूर्व दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों ने पीस कमेटी को संबोधित किया और विभिन्न बिंदुओं से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। दोनों समुदायों के प्रबुद्धजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों को अश्वस्त किया कि आगामी त्यौहारों को परस्पर सद्भावना व भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। बैठक का संचालन शमशुल हुदा ने किया।
बैठक में सभी एसडीए,सीओ,ईओ, अधीक्षण अभियंता विद्युत वाई.पी. सिंह, डीपीआरओ यावर अब्बास सहित अन्य संबंधित अधिकारी व दोनों समुदायों के सभ्रांतजन उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+