Maharajganj News: पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की यह है अंतिम तिथि, देखें पूरी अपडेट

Maharajganj News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के रहने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति पाने का सुनहरा अवसर सरकार की ओर से दिया जा रहा है। जिसके लिए विभाग ने अंतिम तिथि सहित पूरी डिटेल जारी की है।

Maharajganj News: पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक युवतियों के लिए सरकार ने की यह खास पहल, यह है आवेदन की तिथि
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अल्पसंख्यक वर्ग हेतु पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा-9-10) योजनान्तर्गत संबंधित विद्यालयों / मदरसों को मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने, छात्रों द्वारा आनलाईन आवेदन से वितरण हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी है, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि 31अक्तूबर तक निर्धारित की गयी है।

maharajganj

इसी प्रकार अल्पसंख्यक वर्ग के दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाएं) हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दिनांक 31दिसंबर निर्धारित की गयी है।

अतः जनपद के सभी शिक्षण संस्थान , मदरसों एवं छात्र- छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार समय सारिणी के अनुसार आवश्यक ऑनलाइन अंतिम तिथि से पूर्व सुनिश्चित करें। जनसामान्य की जानकारी एवं उपयोगार्थ उक्त समयसारिणी वेब साईट-scholarship.up.gov.in पर भी उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+