Nagar Nikay Chunav: महराजगंज के 10 नगर निकाय के 2.47 लाख मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

महराजगंज के 10 नगर निकायों में 2.47 लाख मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

dm

Mahrajganj News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव का पहले चरण का मतदान 4 मई को है। इसे सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए महराजगंज जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ द्वारा मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल समेकित विद्यालय धनेवा धनेइ व निचलौल तहसील का निरीक्षण किया गया । इस दौरान डीएम ने खास निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टेशनरी, मतपेटिका से सम्बन्धित भी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट से पार्टियों की रवानगी, पार्टियों को दी जाने वाली सामग्रियों व मतदान केंद्रों की जानकारी भी ली। डीएम ने कहा कि बारिश की संभावना को देखते हुए सभी इंतेजाम कर लें, ताकि बारिश के कारण कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को भी इस संदर्भ में जरूरी निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने पूरी मतदान टीम को शुचितापूर्ण चुनाव संपादित करने हेतु अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

जनपद में 10 नगर निकाय में होने वाले 119 मतदान केन्द्रो के 286 मतदेय बूथों पर 2,47,833 मतदाताओं द्वारा अपने मतों का प्रयोग किया जायेगा । निचलौल में पुरूष मतदाता 9025 महिला 8549, घुघली में पुरूष 5650 महिला 5266, परतावल में 11422 महिला 10422, सोनौली में पुरूष 8888 महिला 8357, नौतनवा में पुरुष 15487 महिला 14782, महराजगंज में 32717 महिला 30235, चौक में पुरुष 8957 महिला 8273, आनन्द नगर में 19710 महिला 17742, पनियरा में पुरुष 9211 महिला 8632 और बृजमनगंज में पुरूष 7659 व 6822 महिला मतदाताओं द्वारा मतदान का प्रयोग किया जायेगा।

UP Nikay Chunav को लेकर डीएम ने दिए खास निर्देश, कहा- मतदान केंद्र के भीतर अनाधिकृत व्यक्ति का न हो प्रवेश
जनपद में कुल केन्द्र 119, मतदेय स्थल 286 बनाये गए हैं। इनमें सामान्य मतदान केन्द्र 63 व मतदेय स्थल 139 हैं, जबकि संवेदनशील मतदान केन्द्र 21 और मतदेय स्थल 61 हैं। इनमें अतिसंवेदनशील श्रेणी में कुल मतदान केन्द्र 30 और मतदेय स्थल 71 हैं, जबकि अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में 05 मतदान केंद्र , 15 मतदेय स्थल हैं। जिनपर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
संपूर्ण मतदान प्रक्रिया को शुचितापूर्ण ढंग से संपादित करने हेतु अतिरिक्त अतिसंवेदनशील 30 व अतिसंवेदनशील प्लस 05 केन्द्रो हेतु 5-5 सेक्शन पीएसी 05- 05 सेक्शन एसएसबी के जवान मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+