UP Nikay Chunav को लेकर डीएम ने दिए खास निर्देश, कहा- मतदान केंद्र के भीतर अनाधिकृत व्यक्ति का न हो प्रवेश

महराजगंज जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने 4 मई को होने वाले मतदान को लेकर खास निर्देश दिए हैं।

dm

Maharajganj News: यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर महराजगंज प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इस चुनाव के मद्देनजर डीएम व एसपी ने बैठक कर अधिकारियों का खास निर्देश दिए। इस दौरान चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए निर्देशित किया गया है।

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथ पर रात्रि प्रवास करें। बारिश को देखते हुए मतपेटियों व मतपत्रों सहित बारिश से बचाव के इंतेजाम सुनिश्चित कर लें। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व प्रभारी पुलिस निरीक्षक को साथ-साथ बूथों का निरीक्षण करना है।

उन्होंने कहा कि सभी लोग सुनिश्चित करें कि किसी भी मतदाता को विपरीत ढंग से प्रभावित न किया जाए। साथ ही मतदान केंद्र के 100 मी. के दायरे में कोई वाहन प्रवेश न करे। मतदान केन्द्र के भीतर प्रत्याशी व उसके पोलिंग एजेंट के अतिरिक्त किसी अन्य अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न मिले।

पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने सर्किल के थानों के निरंतर संपर्क में रहें। उन्होंने अंतर्जनपदीय, अंतरराज्यीय व अंतर्जनपदीय बैरियरों पर कड़ाई के साथ निगरानी रखें। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निष्पक्षतापूर्वक आचरण का निर्देश दिया।

बैठक के उपरांत दोनों अधिकारियों ने समेकित विद्यालय धनेवा-धनेई का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को देखा और जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान सभी एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+