Maharajganj News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की महराजगंज के विकास योजनाओं की समीक्षा, DM को दिए यह निर्देश

UP Governor Anandiben Patel Latest News Maharajganj Uttar Pradesh: राज्यपाल द्वारा जनपद महराजगंज के विभिन्न विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी सहित मा. जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया।

राज्यपाल ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सैम/मैम बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए आवश्यक दवाओं और अनुपूरक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पोषण भी, पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभाग की विभिन्न सेवाओं के विषय गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश दिया।

maharajganj

Maharajganj News: जिलाधिकारी ने निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए खास निर्देश, जानिए क्या कहा?
राज्यपाल ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आवासित छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक टीकाकरण कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अभिनव प्रयास के रूप में परिषदीय विद्यालयों के उच्चीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अन्य विद्यालयों के उच्चीकरण के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रभावी उपस्थिति को सुनिश्चित कराएं।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मा. राज्यपाल महोदया ने महिला अपराध सहित सर्वाधिक घटित होने वाले अपराधों की जानकारी ली और कहा कि पुलिस अधिकारी महिला अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाएं। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाएं और मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

UP News:किसानों, महिलाओं और उद्यमियों के लिए बहुत फायदेमंद है योगी सरकार की यह योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े योजनाओं का क्रियान्वयन संवेदनशीलता के साथ करें। क्षय रोग उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से चलाएं और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार क्षय रोग का उन्मूलन करें। टीकाकरण अभियान को व्यापक पैमाने पर चलाकर सुनिश्चित करें कि कोई बच्चा टीकाकरण से छूटने न पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+