Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharajganj News: जिलाधिकारी ने निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए खास निर्देश, जानिए क्या कहा?

Maharajganj News: जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज-ll में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं, जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसी प्रकार फेज-lll में कोया की क़205 परियोजनाएं हैं, जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं।

जिलाधिकारी ने तीनों कार्यदाई संस्थाओं से ट्यूब वेल, ओएचटी, पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया। परियोजना में विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते उन्होंने कड़ा निर्देश दिया कि तीनों संस्थाएं अपनी सभी परियोजनाओं को तेज करें और जल्द से जल्द पूर्ण करें। पूर्ण परियोजनाओं में जलापूर्ति को शीघ्र आरंभ करने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी परियोजना में जलापूर्ति अनारंभ पाई जाती है तो जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

maharajganj

Maharajganj News: ठंड में एक-एक बोरी खाद के लिए किसानों के माथे से टपक रहा पसीना, सामने आई यह वजह
जिलाधिकारी महोदय जीएमसी और ऋत्विक-कोया को पाइप लाइन बिछाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। क्षतिग्रस्त सड़कों के अनुरक्षण कार्य को तीव्रता से पूरा करने का निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया। अवशेष विद्युत संयोजन हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी महोदय ने रिथविक-कोया की परियोजनाओं में विलम्ब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एल.डी. चार्ज लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कोया को क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत हेतु कड़ा निर्देश दिया। साथ ही अधिशासी अभियंता जल निगम को दोनों कार्यदाई संस्थाओं के कार्यों का साप्ताहिक और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पाक्षिक बैठक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने परियोजनाओं की गति को तेज करने का निर्देश देते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को कहा कि यदि परियोजना तय समयसीमा में पूर्ण नहीं होती है तो पेनाल्टी सहित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जल जीवन मिशन एक बेहद ही अहम परियोजना है और यह शासन की शीर्ष प्राथमिकता में सम्मिलित हैं। इसलिए परियोजना के क्रियान्वयन में शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जल निगम और संबंधित कार्यदायी संस्थाएं तेजी लाते हुए, निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूर्ण करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुराज जैन, एक्सईएन जल निगम श्री आतिफ हुसैन, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+