Maharajganj News: प्रदेश की राजधानी लखनऊ व औद्योगिक नगरी कानपुर के लिए महराजगंज से मिलेगी सीधी बस सेवा

Maharajganj News: महराजगंज डिपो से अब सीधे दिल्ली,कानपुर और लखनऊ के लिए बसों को रवाना किया जाएगा। यह प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रवाना होंगी। वर्तमान समय में पचास से अधिक बसें डिपो से चलाई जाती है।

जानकारी के अनुसार, महराजगंज डिपो से एक दिन में दिल्ली, लखनऊ के लिए 500 से अधिक लोग यात्रा करते हैं। सीधी बसें चलने से अब लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। लोकल रूटों पर बसों का संचालन समय से नहीं होने से लोगों को परेशानी होती थी।

maharajganj
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि सभी प्रमुख रूटों पर जरूरत के अनुसार बसों को भेजा जाता है। लंबी दूरी की बसों को समय से भेजा जाता है। यात्रियों को आवागमन में समस्या न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

विकास भवन से सीडीओ संतोष कुमार राय ने जल ज्ञान यात्रा को हरी झण्डी दिखाई। इसके बाद सरकारी स्कूलों के बच्चों को हर घर जल योजना के तहत बनाई गई पेयजल योजना का भ्रमण कराया गया। जल जांच की प्रक्रिया दिखाई गई। जल संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+