Maharajganj News: महराजगंज के कृषि अधिकारी ने किसानों को किया जागरूक, की यह अपील

Maharajganj News: सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज कृषि और व्यापार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कृषि गोष्ठी में अन्नदाता किसान की समृद्धि विषय पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे किसानों को अवगत कराया। साथ ही योजनाओं के लिए पात्रता और उनका लाभ प्राप्त करने की विधि के विषय में विस्तार से बताया।
केवीके बसुली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ त्रिवेणी तिवारी ने विभिन्न लाभकारी फसलों की खेती और मृदा संरक्षण के उपायों से उपस्थित किसानों को अवगत कराया, जबकि प्रगतिशील किसान भुवनेश्वर पाण्डेय ने सामाजिक वानिकी, जैविक कृषि सहित खेती की विभिन्न विधियों के बारे में विस्तार से बताया।

maharajganj

Maharajganj News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की महराजगंज के विकास योजनाओं की समीक्षा, DM को दिए यह निर्देश
इसके उपरांत राज्यकर विभाग के तत्वाधान में सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार विषय पर बोलते हुए सहायक आयुक्त प्रियंका श्रीवास्तव और राज्यकर अधिकारी पूजा पाल ने व्यापारियों के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं और पिछले आठ वर्षों में व्यापारिक वातावरण में हुए परिवर्तन से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+