Maharajganj: खेलते-खेलते पोखरे में चले गए भाई-बहन,दोनों की मौत

महराजगंज के पनियरा क्षेत्र के कामता बुजुर्ग गांव के रहने वाले दो मासूमों की पोखरे में डूबने से मौत हो गयी। चार वर्षीय व छह वर्षीय भाई बहन घर पर खेल रहे थे।खेलते-खेलते पास के पोखरे में चले गए।कुछ देर बाद ग्रामीणों ने दोनो

महराजगंज,3अक्टूबर: महराजगंज के पनियरा क्षेत्र के कामता बुजुर्ग गांव के रहने वाले दो मासूमों की पोखरे में डूबने से मौत हो गयी। चार वर्षीय व छह वर्षीय भाई बहन घर पर खेल रहे थे।खेलते-खेलते पास के पोखरे में चले गए।कुछ देर बाद ग्रामीणों ने दोनों को पोखरे में देखा।उसे बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

mrj

जानकारी के मुताबिक, कामता बुजुर्ग के रहने वाले महेंद्र वर्मा वर्तमान में डोगरा रेजीमेंट (आर्मी) में तैनात हैं। सोमवार को दोपहर दो बजे महेंद्र वर्मा की पुत्री गरिमा (6) व पुत्र सागर (4) अपने दादी के घर पर खेल रहे थे। इसी बीच दोनों मासूम खेलते हुए घर के सामने सड़क के पास पोखरी में डूब गए। कुछ देर बाद घर के परिजन दोनों मासूमों की खोजबीन करने लगे, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। गांव के कुछ लोगों की मदद से पोखरी में दोनों मासूमों की तलाश की गई। कुछ देर बाद दोनों को पोखरी से निकाला गया।

थानाध्यक्ष पनियरा सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बच्चे अपने घर पर खेल रहे थे। दोनों पास के पोखरे में चले गए।डूबने से दोनों की मौत हो गयी है। परिजन दोनों शव को घर पर लाए। मृत मासूमों की मां रूबी रोते हुए बेहोश हो जा रही हैं। घटनास्थल पर एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, नायब तहसीलदार सदर देश दीपक तिवारी पहुंचे।

किशोर की डूबने से मौत
थाना क्षेत्र के कौलही गांव एक पोखरे में नहाने गए एक किशोर की मौत हो गई। साथ में नहा रहे अन्य लोगों ने देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल बाहर निकालकर इलाज के लिए नौतनवां के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक नौतनवां थाना क्षेत्र के कौलही निवासी विशाल जायसवाल 15 सोमवार को गांव की एक पोखरी में नहाने गया था। इस दौरान विशाल डूबने लगा, तो पोखरी में नहा रहे अन्य युवकों ने डूबता देख शोर मचाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण तथा परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे पानी बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए नौतनवां के एक निजी अस्पताल में ले गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि पोखरी में डूबने से किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+