रोडवेज बस चला रहे ड्राइवर का यूपी में ट्रैफिक पुलिस ने बिना ‘हेलमेट' पाए जाने का चालान काटा

महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में ट्रैफिक पुलिस की ऐसी गलती सामने आई है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई बुरा-भला कह रहा है। यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने रोडवेज का बस चला रहे ड्राइवर का इसलिए चालान काट दिया, क्योंकि उसके पास हेलमेट नहीं था। चालान शीट पर बाकायदा उससे ₹500 का जुर्माना वसूला गया। जिसके बाद रसीद मिलने पर बस ड्राइवर ने उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का फैसला लिया। चालान की रसीद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। जिसे देखने के बाद लोग हैरत में पड़ गए और सवाल उठाने लगे कि क्या रोडवेज की बस का भी इसलिए चालान काटा जा सकता कि ड्राइवर ने हेलमेट न पहना हो।

Traffic police issued challan for not wearing helmet by up roadways bus driver

इस बारे में जब एएसपी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर से पूछा तो हमें पता चला कि बस ड्राइवर का सीट बेल्ट नहीं लगाने का चालान किया जाना था, लेकिन भूलवश हेलमेट नहीं पहनने का चालान काट दिया गया। यानी यह त्रुटि थी। जानकारी के अनुसार, महाराजगंज में यह चालान ट्रैफिक पुलिस ने बीते 26 अगस्त को काटा था। रसीद में साफ लिखा है कि सरकारी बस का चालान हेलमेट के अभाव में कटा।

संवाददाता ने बताया कि चालान की नोटिस यूपीएसआरटीसी के जनरल मैनेजर और रीजनल मैनेजर गोरखपुर को भेज दी गई थी। जिस बस का चालान काटा गया, वो निचलौल डिपो से चलती है। बस का नंबर UP 53 DT 5460 है। चालान का स्थान सिंदूरिया रोड, बिस्मिल नगर महराजगंज का है। जो चालान कटा, उसकी वजह से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महराजगंज भुवनेश्वर कुमार भी चौंक गए। आखिर में उन्होंने कहा कि ये गलत चालान काट दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+