Maharajganj News: CM Yogi ने महराजगंज हादसे का लिया संज्ञान, डीएम को दिए यह खास निर्देश

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गयी है जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों के छत के नीचे दबे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीमें बचाव व राहत का कार्य कर रही हैं। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुद्रपुर शिवनाथ में अपराह्न 3:30 बजे के आस-पास निर्माणाधीन मैरेज हाल की छत अचानक भरभरा गिर गई, जिसमे लगभग एक दर्जन लोग दब गए। हादसे में अब तक तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि तक 08 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है। अभी कुछ और मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की पहचान नीरज (20) निवासी बेलवा खुर्द और दूसरा पिपरा परसीनी निवासी ऐश कुमार (25) के रूप में हुई है।

dm maharajganj

Maharajganj News:संस्कृति उत्सव का हुआ शुभारंभ,चयनित कलाकारों को उत्तर प्रदेश पर्व में प्रतिभाग का मिलेगा मौका इस हृदय विधायक घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अनुनय झा तथा पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। जिलाधिकारी ने राहत व बचाव के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि राहत व बचाव हेतु पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। मौके पर 08 लोगों को निकाला गया है, जबकि तीन लोगों की इस दुखद हादसे में मृत्यु हो गई है। उन्होंने कहा कि मा मुख्यमंत्री के संज्ञान में हादसा है और उनका स्पष्ट निर्देश है की घायलों को सबसे अच्छा इलाज उपलब्ध कराया जाए। कहा की मृतकों को जरूरी सरकारी अनुदान तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित को दे दिया गया है।

Recommended Video

    महराजगंज में दर्दनाक हादसा:तीन मजदूरों की हुई मौत,दो दर्जन से अधिक लोगों के छत के नीचे दबने की आशंका

    डीएम ने बताया सीएम के निर्देशानुसार घटना स्थल पर राहत व बचाव की त्वरित कार्रवाई की जा रही है। घायलों को त्वरित उपचार मिल रहा है। पीड़ित परिजनों को पांच लाख रुपए की मुआवजा राशि भी दी जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+