Lakhpati Didi Scheme: लखपति दीदी योजना को लेकर स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने कही यह बात
Maharajganj News: मोदी सरकार की लखपति दीदी योजना की चर्चा जोरों पर हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपने बजट भाषण में भी इस योजना की चर्चा की। इस योजना को लेकर वन इंडिया हिंदी ने महराजगंज जिले की कुछ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात की और इस योजना पर उनके विचार जाने।
महराजगंज जिले के पनियरा ब्लाॅक के जंगल बड़हरा गांव की रहने वाली रिंकू देवी स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। पिछले तीन साल से वह शौचालय कीट बनाने का काम रह रही हैं। इन्होंने दो दर्जन से अधिक महिलाओं को कार्य भी दिया है। लखपति दीदी योजना पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि यह मोदी सरकार की बेहतरीन योजना है जिससे हम महिलाओं को और मजबूती मिलेगी। इन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महिला सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। वित्त मंत्री द्वारा लखपति दीदी योजना को लेकर उठाया यह कदम सराहनीय है।

बांसपार बैजोली की रहने वाली कुंती देवी स्वयं सहायता समूह के तहत अचार बनाने का काम करती हैं। वह कहती हैं कि सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिला है जिससे अपना व्यापार आगे बढ़ा पाई हूं। लखपति दीदी योजना इसमें और कारगर होगी।
मिठौरा ब्लॉक की रहने वाली गायत्री स्वयं सहायता समूह के तहत फिनायल, एसिड बनाने का काम करती हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रीय रोजगार मिशन के तहत कई योजनाओं का लाभ मिल चुका है। लखपति दीदी योजना से हमें काम को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा और हम मजबूूत होंगे। उन्होंने कहा कि आज का बजट सराहनीय है। इसमें महिलाओं के लिए जो कुछ है वह अच्छा है। खासकर लखपति दीदी योजना से हमे ज्यादा लाभ मिलेगा।
क्या है लखपति दीदी योजना
महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए, उन्हें स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम देने के लिए, महिलाओं को पैसा कमाने के योग्य बनाने के लिए मोदी सरकार ने इस योजना को शुरू किया। महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए इस योजना के माध्यम से दिशा दिखाई जाती है। अब तक एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।जो देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल 9 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी योजना का लाभ उठा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications